Advertisement
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद हाल जानने पहुंचीं दिशा पाटनी...हमलावरों का पता चला हुलिया, पहले की गई थी रेकी
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद हाल जानने श्रॉफ के घर पहुंचीं अभिनेत्री दिशा पाटनी. उन्हें स्लीवलेस टॉप और हल्के नीले रंग की ढीली जींस में स्पॉट किया गया. इसी बीच पुलिस को हमलावरों का हुलिया पता चल गया है.
Advertisement
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया. इस घटना के बाद से अभिनेता की दोस्त दिशा पाटनी को देर रात उनके घर पहुंचते हुए देखा गया. दिशा का इस मुश्किल और कठिन समय में टाइगर के घर जाने की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं.
दिशा पाटनी गईं टाइगर श्रॉफ से मिलने!
आपको बताएं कि अभिनेत्री दिशा पाटनी सफेद रंग के स्लीवलेस टॉप और हल्के नीले रंग की ढीली जींस में नजर आईं. कार से उतरने के बाद वह सीधे टाइगर श्रॉफ से मिलने के लिए अंदर चली गईं. टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार तीन लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है. इस चौंकाने वाली घटना के बाद टाइगर की कुशलता को लेकर चिंता बनी हुई है, इसी बीच दिशा उनसे मिलने पहुंचीं.
Advertisement
दरअसल, इस घटना से ठीक पहले टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बजाज, करणवीर मेहरा और अपारशक्ति खुराना जुहू के एक ग्राउंड पर साथ में फुटबॉल खेल रहे थे. अभिषेक ने मीडिया से पुष्टि की कि गोलीबारी की घटना से पहले वे सब साथ खेल रहे थे और टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, "माता रानी की देन है कि वे अब ठीक हैं."
Advertisement
बता दें कि यह घटना रविवार शाम को हुई थी, जब बाइक पर सवार तीन लोगों ने जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर कथित तौर पर फायरिंग की थी. जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इस हमले में उनके ड्राइवर फिरदोस समेत दो लोग घायल हुए हैं.
वहीं, इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अभिनेता से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर के हाथ पर पट्टी और कंधे व छाती पर ड्रेसिंग दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि उन्हें चोटें आई हैं. फायरिंग की कड़ी निंदा करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
Advertisement
उन्होंने कहा कि चाहे सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, हर किसी की सुरक्षा पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
इसी बीच टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी ख़बर सामने आई है. पता चला है कि घायल ड्राइवर ने हमलावरों के हुलिए बता दिए हैं. कहा जा रहा है कि श्रॉफ पर हमले से पहले की हमलावरों ने रेकी की थी.
मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. एफआईआर में हमलारों के हुलिए के बारे में जानकारी दी गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है. जानकारी मिली है कि हमलावरों ने हमले से पहले रेकी की थी.
Advertisement
अपनी कार से फुटबॉल खेलने गए थे टाइगर श्रॉफ, तभी हुआ हमला!
FIR के मुताबिक, रविवार शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल खेलने गए थे. वहां से लौटते समय उनकी कार पर दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में टाइगर श्रॉफ के केयरटेकर और ड्राइवर फिरदौस इब्राहिम बलोच घायल हो गए. फायरिंग के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी.
टाइगर श्रॉफ के केयरटेकर फिरदौस इब्राहिम बलोच ने दर्ज कराई शिकायत
एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता फिरदौस इब्राहिम बलोच (47) पिछले 28 वर्षों से टाइगर श्रॉफ के केयरटेकर के रूप में काम कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर वह उनकी गाड़ी भी चलाते हैं. रविवार शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ और फिरदोस सांताक्रूज पश्चिम स्थित एम.एम. मैट्रिक्स जिम से कार में सवार होकर विले पार्ले पश्चिम स्थित जमुनाबाई नर्सरी इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गए थे. फुटबॉल खेलने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तब स्कूल ग्राउंड के गेट से बाहर निकलकर बाईं ओर मुड़ते समय उनकी कार को निशाना बनाया गया.
Advertisement
20 से 25 साल की उम्र के दो अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली
शिकायत के अनुसार, करीब 20 से 25 साल की उम्र के दो अज्ञात हमलावरों ने कार के सामने और बाईं ओर से फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ और कार में मौजूद फिरदौस को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
फिरदोस इब्राहिम की कलाई पर लगी गोली!
Advertisement
एफआईआर में उनके भागने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन का भी जिक्र है. पुलिस इस मामले में हमलावरों के साथ-साथ उनके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. हमले में फिरदोस इब्राहिम बलोच के बाएं हाथ की कलाई के पास गोली लगी, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. इसके अलावा उनके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली की हड्डी में फ्रैक्चर होने की जानकारी एफआईआर में दर्ज है.
घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद कार की ड्राइविंग सीट संभाली और घायल फिरदौस को लेकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सांताक्रूज पश्चिम स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Advertisement
रास्ते पर चल रहे एक शख़्स को भी लगी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को भी छाती और दाहिने हाथ पर चोटें आईं (उन्हें गोली नहीं लगी है). वहीं, रास्ते पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी छाती में गोली लगी. घायल व्यक्ति का कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है. शिकायत में दोनों हमलावरों के कपड़ों और शारीरिक बनावट का विवरण दर्ज किया गया है. पहले आरोपी की उम्र करीब 20 से 25 साल, दुबला-पतला शरीर और लंबाई करीब साढ़े पांच से छह फीट है. हमलावर ने सफेद रंग की फुल स्लीव शर्ट, काली पैंट और सफेद जूता पहना था.
ये भी पढ़ें: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा एक्शन, पुलिस ने VIP पास रद्द किए, आयोजकों के लिए दिशानिर्देश जारी
Advertisement
कैसी है हमलावर की कदकाठी?
वहीं, दूसरे हमलावर की उम्र करीब 20 से 25 साल है. दुबला-पतला शरीर और लंबाई करीब साढ़े पांच से छह फीट है. सिर पर सफेद लोगो वाली काली कैप, हल्के नीले रंग की फुल स्लीव शर्ट, काली पैंट और सफेद जूता पहना था. तीसरा संदिग्ध चॉकलेट रंग की गोल गले वाली फुल स्लीव शर्ट पहना था, जिसके सीने की तरफ सफेद पट्टी थी. उसने खाकी रंग की पैंट और काले-सफेद जूते पहने हुए थे. शिकायत के मुताबिक, यह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर था और हमलावरों की मदद कर रहा था.
ये भी पढ़ें: हाथ और सीने पर पट्टी, घायल टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, एकनाथ शिंदे ने मुलाकात के बाद क्या बताया?
Advertisement
हमले से पहले की गई थी रेकी, 45 मिनट तक किया इंतजार!
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. फायरिंग करने से पहले वे पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस बीट चौकी के पास ऐसी जगह बाइक छोड़ दी, जहां सीसीटीवी की नजर नहीं पड़ने की आशंका है. आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह है.