Advertisement
विपक्ष के प्रदर्शन में विदेश से आया फंड? सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट का चौंकाने वाला दावा, FCRA बिल से जोड़े तार!
महेश जेठमलानी देश के प्रसिद्ध क्रिमिनिल लॉयर दिवंगत राम जेठमलानी के बेटे हैं और राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर सनसनीखेज दावा किया है.
Advertisement
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है. आरोप है कि ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नैरेटिव सेट करने के लिए विदेशों से फंड आ रहा है. ये दावा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने किया है.
महेश जेठमलानी ने इन प्रदर्शनों के लिए स्पष्ट तौर पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताया है. महेश जेठमलानी देश के प्रसिद्ध क्रिमिनिल लॉयर दिवंगत राम जेठमलानी के बेटे हैं और राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर यह सनसनीखेज दावा किया.
महेश जेठमलानी ने क्या तर्क दिया?
Advertisement
महेश जेठमलानी ने लिखा, 'कोई गलती मत कीजिए, इन प्रदर्शनकारियों को विदेशी ताकतों से पैसे मिल रहे हैं. उनके स्थानीय समर्थक इसे अंजाम देने में लगे हुए हैं. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी विदेशी हित के लिए काम करने से इनकार करते हैं और सिर्फ़ भारत के हितों को आगे बढ़ाते हैं. बस, यही एकमात्र मकसद है और दूसरी वजह, जिसकी वजह से विरोध की आड़ में ऐसी आगज़नी हुई, FCRA बिल, जो जानते हैं, वे जानते हैं.’
Advertisement
Make no mistake: these protests are funded by foreign forces. Their local enablers are playing it out. Why? Because Prime Minister Narendra Modi refuses to work for any foreign interests and only further the cause of BHARAT. Fullstop, that's the only cause. And the other one which prompted such arson under the garb of protest: the FCRA bill. IYKYK
— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 12, 2026
महेश जेठमलानी ने एक और पोस्ट में इससे जुड़े कुछ पॉइंट्स भी बताए. जिसमें उन्होंने दावा किया कि कैसे और क्यों PM मोदी के खिलाफ विदेशी साजिशें रची जा रही हैं.
Advertisement
इन पॉइंट्स में उन्होंने PM मोदी की विदेशी दबाव के आगे न झुकने की नीति का हवाला दिया. उन्होंने कहा, PM मोदी ऐसी बातों पर समझौता नहीं करते जो भारत विरोधी हों. इसके साथ-साथ उन्होंने PM मोदी की लोकप्रियता का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने ग्लोबल पहचान बनाई है जो मनमोहन सिंह के समय में खत्म हो गई थी.
महेश जेठमलानी ने इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश वाला पॉइंट भी जोड़ा. उन्होंने आरोप लगाए कि बंगाल में TMC की हार से पाकिस्तान की ISI और मानव तस्करी और ड्रग्स से आया पैसा अब बेकार जा रहा है.
हालांकि जेठमलानी ने इन दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं पेश किए हैं. उन्होंने इसके पीछे केवल कुछ तर्क दिए हैं. जो उनके अनुसार विदेशी फंडिंग की ओर इशारा करते हैं.
Advertisement
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल जारी
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल और उनके साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है. राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में मार्च निकाला था.
यह भी पढ़ें- CJP की बढ़ीं मुश्किलें, फिर से हिरासत में लिए गए सौरव दास, आशुतोष रांका, 12 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर 4 FIR दर्ज
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस बीच केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से ही हटा लिया है. सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था. ये जगह कई बड़े आंदोलनों का गवाह बनी.