Advertisement
दर्शन-दीक्षा बंद, ड्रेस कोड खत्म… शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम नियमों में बड़ा बदलाव
मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले दीपक लोधी दो साल पहले वृंदावन आए थे और केली कुंज आश्रम में दीक्षा ली थी. उन्होंने चौथे फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दी.
Advertisement
मथुरा (Mathura) के केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद बड़े बदलाव किए गए हैं. आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर रोक लगा दी गई है. प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी ने 25 सितंबर को वृंदावन के गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था.
रसिक दुलारी की मौत के बाद आश्रम में लागू ड्रेस कोड को भी हटा दिया गया है. अब तक आश्रम में रहने वाले साधक-साधिकाएं सफेद मार्किन के कपड़े और पीला अचला पहनते थे, लेकिन अब वे कुर्ता पायजामा या अन्य सामान्य कपड़े पहन सकेंगे. दरअसल, आश्रम में 30 सितंबर को एक बैठक बुलाई गई थी. जिसमें नए आदेश जारी किए गए.
आश्रम में क्या-क्या बदला?
Advertisement
जो गृहस्थ हैं और आश्रम में रहते थे उन्हें परिवार के साथ रहने को बोल दिया गया.
Advertisement
केवल संन्यासी ही पीला वस्त्र ले सकेंगें, गृहस्थ या अन्य बाक़ी सब लोग जो दीक्षा ले रहे हैं सब के सब सफ़ेद कपड़ा या अपने घरेलू कपड़े में रहें.
जो भी वृंदावन जाता था दर्शन करने को वो भी पीला कपड़ा ख़रीदकर उन्हीं सब में शामिल हो जाता था इसलिए ये नियम सख़्ती से लागू किया गया है, साथ ही सभी दीक्षा ग्रहण करने, मिलने, पदयात्रा भी अभी बंद ही है.
Advertisement
जो प्रेमानन्द महाराज के मार्ग पर चलने वाले विरक्त संन्यासी हैं केवल वो ही आश्रम में रहेंगें बाक़ी सबको जाने के लिये बोल दिया गया है.
क्या है रसिक दुलारी की मौत का मामला?
मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले दीपक लोधी दो साल पहले वृंदावन आए थे और केली कुंज आश्रम में दीक्षा ली थी. इसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी हो गया. रसिक दुलारी ने आश्रम के चौथे फ्लोर से छलांग लगा दी थी.
Advertisement
यह भी पढ़ें- मंदिर में सो रहे थे दो साधु, सुबह मिली जली हुई लाशें; शाहजहांपुर की डबल मर्डर से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें
पुलिस के मुताबिक, रसिक के शरीर पर गंभीर चोटें थी, प्राइवेट पार्ट कटने के निशान थे. रसिक के कमरे से ग्राइंडर भी बरामद किया गया था. पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. इसी सिलसिले में CO वृंदावन संदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार टीम के साथ वृंदावन केली कुंज आश्रम पहुंचे. टीम ने यहां आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, अभी तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी.