Advertisement
BJP समर्थक कश्मीरी युवक पर टूट पड़े कांग्रेसी! पीट-पीटकर किया साइड, PM मोदी के ‘समर्थन’ वाला पोस्टर भी छीना
कनॉट प्लेस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच एक कश्मीरी युवक PM मोदी के समर्थन वाला पोस्टर लेकर आ गया था. इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उससे पोस्टर छीनते हुए जमकर मारपीट की.
Advertisement
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. मंगलवार को शुरू हुआ प्रदर्शन अब नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में भी लिया गया. कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार झड़प भी हुई. इस बीच आरोप है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में मोदी सरकार के समर्थन में उतरे कश्मीर के एक युवक की पिटाई की गई.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में कांग्रेस नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का लंच रखा गया था. यहीं पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इसी दौरान उस वक्त हंगामा हो गया. जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच एक कश्मीरी युवक PM मोदी के समर्थन वाला पोस्टर लेकर आ गया. वह मोदी सरकार के समर्थन में जोर-जोर से नारे लगाने लगा.
मोदी समर्थक कश्मीरी युवक पर टूट पड़े कांग्रेसी!
Advertisement
कश्मीरी युवक PM मोदी के समर्थन और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस शख्स के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.
Advertisement
बताया जा रहा है पीड़ित शख्स का नाम फहीम नजीर है और वो श्रीनगर का है. कांग्रेस कार्यकर्ता जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वह शख्स राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगा. कहने लगा कि देश को राहुल गांधी भ्रमित कर रहे हैं और बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
इसके बाद एक-एक कर कई कांग्रेसी वहां पहुंचे और फहीम नजीर को साइड करने लगे. कई कार्यकर्ताओं ने उसके साथ धक्का-मुक्की भी की. जब वह नहीं माना और नारेबाजी जारी रखी, तो उसे दौड़ाते हुए पीटने लगे. पिटाई की इस घटना का Video भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पहले फहीम से पोस्टर छीनते हैं, फिर धक्का मुक्की करते हैं. इसके बावजूद जब फहीम नारेबाजी जारी रखता है तो उसकी कॉलर पकड़कर पीटते हैं. फहीम जान बचाकर भागने लगता है, लेकिन कार्यकर्ता उसे फिर पकड़कर ट्रैफिक के बीच ले जाते हैं, बाद में स्थानीय लोग बीच-बचाव में आते हैं.
Advertisement
BJP ने उठाए सवाल
BJP ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की.
इसके बाद BJP प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जिस स्थान पर लंच करने पहुंचे थे. वहां एक कश्मीरी मुस्लिम युवक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की. उन्होंने कहा कि जब वह प्रेस वार्ता कर रहे हैं, उस समय भी देश की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ता हिंसा कर रहे हैं.
Advertisement
उन्होंने सवाल किया, ‘क्या ये कांग्रेस पार्टी का कल्चर है? क्या यही लोकतंत्र है? संविधान की दुहाई देने वाले संविधान के मूल्यों को कब पढ़ेंगे, यह देश की जनता जानना चाहती है.’
यह भी पढ़ें- विपक्ष के प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरे 42 पूर्व जज, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने का हक नहीं
यह भी पढ़ें
BJP नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी गई. उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने वीडियो में कहा है कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शराब के नशे में प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, ‘यह विरोध प्रदर्शन नहीं है. यह कांग्रेस का अराजकता का मॉडल है.’