Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कॉकरोच जनता पार्टी के Instagram पर लगा ताला! स्वतंत्रता दिवस पर भड़के अभिजीत दिपके

CJP: Instagram पेज डाउन होने की जानकारी देने से पहले अभिजीत दीपके ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक अलग तरह की तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की तस्वीर पोस्ट की.

Image Source: IANS/Abhijit Dipke x post
Loading Ad...

Abhijit Dipke: स्वतंत्रता दिवस की सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि पार्टी का आधिकारिक Instagram पेज डाउन हो गया है. उन्होंने Instagram पेज की तस्वीर शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की और पेज हटाने वालों को ‘डरपोक’ तक कह दिया. अभिजीत दिपखे ने X पर लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल Instagram हैंडल हटा दिया गया है. उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले की चर्चा शुरू हो गई. 

स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की खास तस्वीर

Instagram पेज डाउन होने की जानकारी देने से पहले अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक अलग तरह की तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की तस्वीर पोस्ट की.
इस तस्वीर के जरिए उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाने की कोशिश की. अभिजीत ने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लेकिन यह तस्वीर हमें याद दिलाती है कि देश को अभी भी बहुत लंबा सफर तय करना है. उनके इस संदेश में छात्रों के मुद्दे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी चिंता साफ दिखाई दी.

Loading Ad...

Loading Ad...

CJI सूर्यकांत के बयान के बाद चर्चा में आई CJP

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत अभिजीत दिपके ने CJI सूर्यकांत के एक बयान के बाद विरोध जताने के लिए की थी. इसके बाद CJP का सोशल मीडिया पेज तेजी से लोगों के बीच चर्चा में आने लगा। X और Instagram पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसे फॉलो करना शुरू किया.
सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के बाद अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत लौटे और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन शुरू किया. उन्होंने छात्रों और शिक्षा से जुड़े सवालों को अपनी मुहिम का अहम हिस्सा बनाया.

Loading Ad...

स्वतंत्रता दिवस पर जवानों का सलाम, सेना-वायुसेना-CAPFs ने दी देशवासियों को बधाई

जंतर-मंतर पर भी हुआ था प्रदर्शन

CJP के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. अभिजीत दीपके लगातार शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की परेशानियों और सरकारी स्कूलों की स्थिति जैसे मुद्दों को उठाने की बात करते रहे हैं.
अब उनकी पार्टी ने अपनी मुहिम को सिर्फ विरोध प्रदर्शन तक सीमित न रखने का फैसला किया है. इसी सिलसिले में CJP की ओर से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करने की बात कही गई है.

Loading Ad...

गांव से शुरू होगा ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान

अभिजीत दिपके ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में उनके गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की जाएगी. इस अभियान का मुख्य मकसद ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश करना है.
दीपके के मुताबिक, वह अपने गांव के सरपंच से स्थानीय सरकारी स्कूल की हालत सुधारने की अपील करेंगे. उनका कहना है कि स्कूलों में बच्चों के लिए बैठने की सही व्यवस्था, पीने का पानी और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए. उनका जोर इस बात पर है कि सरकारी स्कूलों की समस्याओं को सिर्फ सरकार के भरोसे न छोड़ा जाए, बल्कि गांव के लोग और स्थानीय प्रतिनिधि भी मिलकर इन्हें सुधारने की कोशिश करें.

गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने की तैयारी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अभिजीत दिपके ने बताया कि इस अभियान के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. ये टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर वहां के लोगों और सरपंचों से सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर बनाने की अपील करेंगी. उनका मानना है कि स्कूल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं हैं. अगर गांव के लोग, सरपंच और स्थानीय स्तर के जिम्मेदार लोग मिलकर काम करें तो सरकारी स्कूलों की छोटी-बड़ी समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इसी सोच के साथ CJP अब शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...