Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'भारत में नहीं चलेगा बांग्लादेश वाला खेल', सुवेंदु की 'रिजीम चेंज' पर दो टूक, कहा- सरकार बदलनी है तो उतरो चुनावी मैदान में

बंगाल CM सुवेंदु ने देश में तख्तापलट और संस्थाओं पर हमले कर रिजीम चेंज का ख्वाब देखने वाले को तगड़ा चेता दिया. उन्होंने दो टूक कहा कि भारत में बांग्लादेश जैसी घेराबंदी नहीं चलेगी. उन्होंने चुनाव लड़कर सरकार बदलने की चुनौती दे दी.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सामान्य करार देते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर डॉक्टरों की कमी के बावजूद पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनपावर के सहयोग से ट्रॉमा, इमरजेंसी, एडमिशन और एंबुलेंस सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं. लोकतंत्र पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सरकार बदलनी है तो चुनाव के माध्यम से बदलनी चाहिए, यह बांग्लादेश नहीं है, जहां घेराबंदी कर सत्ता परिवर्तन हो जाए, देश प्रगति के पथ पर है और सभी को देशहित में एकजुट होना चाहिए. 

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ पर क्या बोले सुवेंदु?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, प्रदेश में इस समय पिछले अनुभवों के आधार पर कुछ खराब अनुभव रहे हैं. इस समय डॉक्टर लोग नहीं रहते हैं, इसलिए हम लोग स्थिति पर नजर रख रहे हैं. आप खुद भी देख सकते हैं, सब अच्छा है. कहीं भी कोई रिफ्यूज नहीं है. ट्रॉमा चालू है, इमरजेंसी चालू है, एडमिशन हो रहा है. अच्छा हो रहा है. जितना भी हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर है, जितनी भी मैनपावर है, सबके सहयोग से काम कर रहे हैं. अच्छा कर रहे हैं, हम खुश हैं.

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि हम लोगों को दुर्गा पूजा तक इसकी क्लोज मॉनिटरिंग करनी चाहिए. अभी त्योहार का समय है, आने वाले दो दिन विसर्जन चलेगा, उसके बाद दिवाली का समय आएगा, फिर छठ तक रहेगा. यहां छठ भी बहुत ज्यादा होता है. कम से कम दो से ढाई करोड़ लोग छठ में भाग लेते हैं. त्योहार के सीजन में ट्रॉमा, इमरजेंसी, एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधा की बहुत बड़ी भूमिका होती है. इन सबकी हम निगरानी कर रहे हैं.

Loading Ad...

बंगाल में बदलेगा हेल्थ का निजाम!

सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में क्या करना चाहिए, इस पर अधिकारियों और मंत्रियों के साथ भी मैं बात कर चुका हूं. प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र के 467 केंद्र तुरंत चालू करना हमारी प्राथमिकता है. मैंने लक्ष्य दे दिया है कि दिसंबर महीने में एक साथ इनका उद्घाटन करूंगा. हर ब्लॉक हेल्थ सेंटर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन, हर सब-डिवीजन में सीटी स्कैन, डायलिसिस, एसएनसीयू, आईसीयू और हर जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा को अपग्रेड करना चाहिए. इसके अंदर थोड़ी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर देनी चाहिए. इन सब विषयों पर बात हुई है.

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि चार मेडिकल कॉलेज हम लोग बना रहे हैं. इसमें एक तो पश्चिम बर्दवान में है. इस तरफ का काम हमारे साथ हो जाएगा. अलीपुरद्वार में थोड़ा समय लगेगा. लगभग एक साल का समय लगेगा. बाकी कालिम्पोंग और बालूरघाट में हम लोग शुरुआत में अपने फंड से नवंबर महीने के अंत तक भूमि पूजन कर देंगे. मैंने थोड़ी देर पहले मुख्य सचिव को बता दिया है कि शुरुआती जो राशि इस वित्तीय वर्ष में लगेगी. वह हम राज्य के बजट से व्यवस्था करेंगे. बाद में देखा जाएगा.

देश में सरकार बदलनी है तो चुनाव से बदलो: सुवेंदु

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में किसी सरकार या राजनीतिक पार्टी को बदलना है तो चुनाव से ही बदलना चाहिए. चुनाव के माध्यम से बदलना चाहिए. भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसमें चार स्तंभ एक साथ काम करते हैं. एक है कानून बनाने वाली संस्था, दूसरा ब्यूरोक्रेसी, तीसरा न्यायपालिका और चौथी मीडिया है.

Loading Ad...

 भारत में बांग्लादेश जैसी घेराबंदी नहीं चलेगी: सुवेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि यह कोई बांग्लादेश नहीं है कि अचानक आप सब लोग मिलकर राष्ट्रपति भवन या संसद की घेराबंदी कर देंगे और सरकार बदल जाएगी. ऐसा हमारे देश में नहीं होगा. इसका जनता विरोध करेगी. अस्सी प्रतिशत जनता इसका विरोध करेगी. मैं राजनीतिक बात नहीं करूंगा, मेरे साथ अधिकारी लोग हैं. मैं लोकतंत्र की बात बता रहा हूं. प्रधानमंत्री साहब ने जो कहा, वह लोकतंत्र के लिए कहा. देश के अंदर सभी को देशहित में एकजुट होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर विदेशी महिला ने लगाया 'पर्स चोरी' का आरोप! सबूत के सवाल का भी दिया तगड़ा जवाब!

Loading Ad...

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आज देश प्रगति के मार्ग पर चल रहा है. पहले रक्षा क्षेत्र में हम लोग बाहर से रक्षा उपकरण खरीदते थे, आज पचास से ज्यादा देश भारत से रक्षा सामग्री ले रहे हैं. ब्रह्मोस का कितना बड़ा बाजार है, यह आप सबको मालूम है. 2014 में देश आर्थिक रूप से बारहवें स्थान पर था, आज चौथे स्थान पर पहुंच गया है और तीसरे स्थान पर पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसलिए सबको मिलकर देश को मजबूत करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: इटली में Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर सख्ती, हिंसा की तो माता-पिता से वसूला जाएगा हर्जाना, होगी 5 साल की जेल; बवाल के बीच PM मेलोनी लाईं सख्त कानून

लोकतंत्र पर उठाएंगे उंगली, उठ खड़ी होगी जनता: सुवेंदु अधिकारी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आएगा, सभी लोग अपनी बात रखेंगे, अपना घोषणा-पत्र रखेंगे. जनता एक को स्वीकार करेगी और दूसरे को अस्वीकार करेगी. लोकतंत्र में यही होना चाहिए. सब कुछ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए. लोकतंत्र के बाहर कुछ करने की जरूरत नहीं है. जब लोकतंत्र या व्यवस्था पर कोई उंगली उठाएगा, तब जनता खड़ी हो जाएगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...