Advertisement
लॉकडाउन की अफ़वाह फैला रहा था अरहम उजैर, पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में रहने वाले शख्स ने लॉकडाउन की झूठी ख़बर फैलाई. जहां एक तरफ पूरी सरकार और प्रशासन जनता को राहत देने में जुटा है, वहीं मुंब्रा का मुस्लिम युवक अरहम उजैर अपने मोबाइल से झूठ फैला रहा था. उसने एक वीडियो बनाया और दावा ठोक दिया कि सख्त लॉकडाउन लगने वाला है.
Advertisement
इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की तपिश अब सात समंदर पार कर पूरी दुनिया के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है, क्योंकि तेल और गैस की सप्लाई चेन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जब पूरी दुनिया थर-थर कांप रही थी तब भारत की कमान संभाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीति का वो मास्टरस्ट्रोक खेला कि दुश्मन भी दंग रह गए. भारत ने ईरान से बातचीत के सीधे रास्ते खोलकर अपने नागरिकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की. मोदी सरकार ने साफ कर दिया कि दुनिया में चाहे जो हो जाए, भारत के चूल्हे ठंडे नहीं होंगे और न ही गाड़ियों के पहिए थमेंगे, लेकिन अफ़सोस. जब सरकार बाहर दुश्मनों और संकटों से लोहा ले रही है. तब देश के भीतर बैठे कुछ कट्टरपंथी विचारधारा से लैस अफवाह गैंग भारत को अंदर से खोखला करने की साजिश रच रहे हैं…
अरहम उजैर ने अपने मोबाइल से फलाई उठी अफ़वाह
ये वो लोग हैं जिन्हें देश की प्रगति और शांति हज़म नहीं हो रही है. जैसे ही खाड़ी में युद्ध छिड़ा, इन अफवाह फैलाने वालों ने अपना गंदा खेल शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाईं की लोग दहशत में आ जाएं.. कोई चिल्लाने लगा कि देश में पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है, तो कोई दावे करने लगा कि एक बार फिर देश में सन्नाटा पसरेगा, यानीलॉकडाउन' लग जाएगा. इन अफवाहबाजों का सबसे ताजा और घिनौना चेहरा सामने आया महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में, ज़रा सोचिए, एक तरफ पूरी सरकार और प्रशासन जनता को राहत देने में जुटा है, वहीं मुंब्रा का मुस्लिम युवक अरहम उजैर अपने मोबाइल से ज़हर उगल रहा था.. उसने एक वीडियो बनाया और दावा ठोक दिया कि सख्त लॉकडाउन लगने वाला है.
Advertisement
अरहम उजैर ने देखिए कैसे फैलाया लॉकडाउन वाला झूठ?
Advertisement
अरहम उजैर ने वीडियो में कहा, दोस्तों में मैं भी ये वीडियो पोस्ट कर रहा हूं. एक ख़बर आई है अभी 12 बजे से लॉकडाउन है. वो कब लगेगा अभी तक फिक्स डेट नहीं आई है. तो अपनी जरुरतों का सामान ले हो. दवाई वगैरह, सब एक्स्ट्रा लेकर रख लो, ताकि बाद में आपको तकलीफ़ ना हो. राशन और फ्रूट्स वगैरह भरा हो. आज कल का ही टाइम है बस ज्यादा से ज्यादा. इसलिए एक्स्ट्रा सामान लाकर रख लो.”
महाराष्ट्र पुलिस ने झूठे फैलाने वाले पर लिया एक्शन
Advertisement
देखते ही देखते ये वीडियो आग की तरह फैल गया. मुंब्रा की सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई, लोग बदहवास होकर घरों से बाहर निकलने लगे, दुकानों पर भीड़ जमा हो गई.. ये सिर्फ एक वीडियो नहीं था, ये देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति पर हमला था.. इन कट्टरपंथी सोच वाले अराजक तत्वों ने सोचा था कि वे अफवाह फैलाकर प्रशासन को घुटनों पर ले आएंगे.. लेकिन वो भूल गए कि अब महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का एक्शन मोड ऑन है और केंद्र में मोदी सरकार की पैनी नज़र है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ संदेश दे दिया है कि अफवाह गैंग सख्त एक्शन लिया जाएगा. इसी का नतीजा मुंब्रा पुलिस ने तेजी की रफ्तार से कार्रवाई की, उस आरोपी युवक को पकड़ लिया गया जिसने ये झूठी अफ़वाह फैलाई थी. पुलिस की गिरफ्त में आते ही इस सोशल मीडिया पर झूठी ख़बर फैलाने वाले अरहम उजैर की सारी हेकड़ी निकल गई.. उसने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी. साथ ही इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कही.
पुलिस के एक्शन के बाद क्या बोला अरहम उजैर?
अरहम उजैर ने कहा, “मेरा नाम अरहम है. मैंने लॉकडाउन के ऊपर कुछ वीडियो बनाया था. मुझे मुंब्रा के पुलिस वालों से अच्छे से समझाया है और मैं भी समझ चुका हूं. तो इन सब अफवाहों पर ध्यान पर मत दो. मुंब्रा पुलिस है इधर, गलती हो गई.”
Advertisement
झूठी अफ़वाह फैलाने वालो के लिए कड़ा सबक़
यह भी पढ़ें
पुलिस ने अरहम उजैर को जिस तरह से सबक सिखाया है, ये उन सभी के लिए एक कड़ा सबक है जो सोशल मीडिया को अपनी नफरत और अफवाहों का हथियार समझते हैं.. तो ऐसे में अब सावधान हो जाइए, क्योंकि अब ना सिर्फ फडणवीस, सरकार अलर्ट पर है बल्कि मोदी सरकार भी अफ़वाह गैंग पर नज़र पैनी कर ली है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि तेल और गैस का कोई संकट नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है. लेकिन जो लोग इस युद्ध की आड़ में देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, उनके खिलाफ अब एक्शन शुरु हो गया है.