Advertisement

Loading Ad...

ज़रुरत से ज़्यादा नमक का इस्तेमाल क्यों है बेहद खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ

ज़्यादा नमक खाने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियाँ दे सकता है। नमक मुख्य रूप से सोडियम से बना होता है। शरीर को थोड़ी मात्रा में सोडियम की जरूरत तो होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

कई लोगों को चटपटा, तीखा और तेज नमक वाला खाना बेहद पसंद होता है। खाने में नमक थोड़ा भी कम लगने पर बिना सोचे समझे ऊपर से कच्चा नमक छिड़क लेते हैं। लेकिन यही छोटी सी आदत असल में आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

ज़्यादा नमक खाने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियाँ दे सकता है। नमक मुख्य रूप से सोडियम से बना होता है। शरीर को थोड़ी मात्रा में सोडियम की जरूरत तो होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

पैक्ड फूड के बढ़ते इस्तेमाल ने बढ़ा दी मुसीबत 

Loading Ad...

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग ready to eat या पैक्ड फूड पर ज़्यादा निर्भर रहने लगे हैं। इसी वजह से सेहत पर बुरा असर हो रहा है। हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या वाले लोगों को नमक का सेवन और भी कम करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना नमक का सेवन लगभग 5 ग्राम से कम रखना चाहिए। ज्यादा नमक के सेवन से किडनी को भी नुकसान पहुंचता है और ये शरीर में वाटर रिटेंशन, सिरदर्द और सूजन का भी कारण बन सकता है।

Loading Ad...

धीरे-धीरे नमक का सेवन कम करने की कोशिश करें 

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि नमक का सेवन कम करने के लिए धीरे-धीरे कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए घर का खाना ज्यादा खाएं, बाहर का खाना आमतौर पर ज्यादा नमक वाला होता है। घर पर ताजा बना खाना सेहतमंद होता है। साथ ही, कम सोडियम वाले विकल्प चुनें, जैसे बाजार में उपलब्ध कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करें। पैक्ड फूड से सावधानी रखें...चिप्स, नमकीन, बिस्किट, सॉस, अचार और प्रोसेस्ड फूड में छिपा नमक बहुत ज्यादा होता है। इन चीज़ों को लेने से पहले लेबल जरूर पढ़ें।

Loading Ad...

इसके साथ ही एक प्रभावी तरीका है कि स्वाद बढ़ाने के अन्य तरीके अपनाएं, जैसे नमक की जगह नींबू, जीरा, काली मिर्च, हल्दी, धनिया, पुदीना, लहसुन, हींग और अदरक का ज्यादा इस्तेमाल करें। अचानक नमक पूरी तरह बंद न करें, धीरे-धीरे मात्रा घटाएं ताकि स्वाद की आदत बदले। खाने से पहले चखकर नमक डालें, बिना चखे नमक न डालें।

स्वाद के चक्कर में खुद को बीमारियों के जाल में न धकेलें और आज ही से अपने खाने में ऊपर से कच्चा नमक डालना बंद करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...