Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Periods में होने वाले दर्द से हैं परेशान? इन Superfoods से तुरंत मिलेगी राहत

प्राकृतिक उपाय से दर्द ठीक करने में सबसे असरदार है केला। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करता है और ऐंठन से तुरंत राहत दिलाता है। इसके अलावा केले में विटामिन बी-6 भी होता है जो हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाला पेट दर्द और Cramps महिलाओं के लिए काफी तकलीफदेह होता है। इससे उनकी पूरी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित होती है। दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर महिलाएं Painkillers का सहारा लेती हैं। हालांकि, बार-बार पेनकिलर खाना वो भी बिना डॉक्टर की सलाह के,  सेहत पर लंबे समय में दुष्प्रभाव डाल सकता है। 

लेकिन क्या आपको पता है, हमारी रसोई में ही ऐसे कई खाद्य पदार्थ और सुपरफूड्स मौजूद हैं, जो पीरियड्स के दर्द को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से वो सुपरफूड्स हैं जिनका सेवन करने से ऐसी स्थिति में फायदा मिलेगा। 

पीरियड्स में खाएं ये सुपरफूड्स

Loading Ad...

केला 

Loading Ad...

प्राकृतिक उपाय से दर्द ठीक करने में सबसे असरदार है केला। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करता है और ऐंठन से तुरंत राहत दिलाता है। इसके अलावा केले में विटामिन बी-6 भी होता है जो हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

तरबूज 

Loading Ad...

जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो वॉटर रिटेंशन के कारण पेट फूला हुआ और भारी महसूस होता है। ऐसे में तरबूज जो की एक ज़बरदस्त हाइड्रेटिंग फल है, पीरियड्स के दिनों में किसी वरदान से कम नहीं। तरबूज खाने से डिहाइड्रेशन नहीं होता और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद शुगर से शरीर को एनर्जी मिलती है। 

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स खाना सेहत के लिए वैसे भी बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन-ई पीरियड्स के दौरान आपको सूजन से राहत दिलाते हैं। 

Loading Ad...

अदरक

अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी कॉम्पोनेंट्स इसे एक नेचुरल पेनकिलर बनाते हैं। पीरियड्स के दौरान अगर आप अदरक खाएंगी तो आपको पेट दर्द, ऐंठन, मतली और मांसपेशियों में अकड़न से राहत मिलेगी। ऐसे में आप अदरक से बनी चाय या काढ़ा पी सकती हैं। 

हल्दी

Loading Ad...

हल्दी में होता है करक्यूमिन जो सूजन और दर्द को कम करने का काम करता है। पीरियड्स के दौरान रात के समय हल्दी वाला दूध पीकर सोने से राहत मिलती है। 

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...