Advertisement
मोटापे से बचना है तो सुबह healthy नाश्ता करना है ज़रूरी, फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं ये चीज़ें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है। नाश्ता शरीर को जरूरी पोषण देता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है। मंत्रालय का कहना है कि अगर आप फिट और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो तली-भुनी और मीठी चीजों से दूर रहें।
Advertisement
भागदौड़ वाली हमारी जीवनशैली में व्यस्तता, अनियमित खानपान और जंक फ़ूड की आदत कई बीमारियों के कारण बनते जा रहे हैं। यहीं कारण है की मोटापा भी आजकल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी दी और कहा है की फिट रहने के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता सबसे जरूरी हथियार है। एक अच्छा नाश्ता न सिर्फ आपको दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी देता है, बल्कि बेवक्त लगने वाली भूख पर नियंत्रण रखता है और आपको unhealthy स्नैक्स खाने से भी बचाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है। नाश्ता शरीर को जरूरी पोषण देता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है। मंत्रालय का कहना है कि अगर आप फिट और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो तली-भुनी और मीठी चीजों से दूर रहें।
नाश्ते में किन किन चीज़ों को शामिल करें
Advertisement
सुबह का नाश्ता जरूरी है मगर थाली में क्या होना चाहिए इस बात का ध्यान रखना भी ज़रूरी है। ऐसे में भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय बताता है कि सुबह के समय नाश्ते की थाली में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?
Advertisement
मंत्रालय ने अपील की है कि बेहतर कल के लिए आज से ही समझदारी से स्नैकिंग शुरू करें। अनहेल्दी स्नैकिंग मोटापे का प्रमुख कारण है। स्मार्ट स्नैक करके आप फिट रह सकते हैं। दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें, ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे और अनावश्यक भूख न लगे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि छोटी-छोटी आदतें बदलने से बड़ा फर्क पड़ सकता है। रोज सुबह संतुलित नाश्ता, बीच में हेल्दी स्नैक्स और नियमित व्यायाम अपनाकर मोटापे को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
Advertisement
नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और अच्छे कार्ब्स वाली चीजें रखें। ओट्स, दही, अंडा, पूरे अनाज की रोटी, सब्जियों वाला पराठा, फल, दाल-चावल का हल्का खिचड़ी या उपमा अच्छे विकल्प हैं। सुबह के नाश्ते में ताजे फल जैसे सेब, केला, संतरा या पपीता जरूर शामिल करें। ये विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।
Unhealthy स्नैक्स की जगह चुनें स्मार्ट विकल्प
दोपहर के बीच अगर भूख लगे तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह स्मार्ट विकल्प चुनें। चिप्स और नमकीन की जगह भुने हुए चने खाएं। मिठाइयों और पेस्ट्री की बजाय मुट्ठी भर सूखे मेवे (बादाम, अखरोट, किशमिश) लें। क्रीमी और मीठे स्नैक्स की जगह ताजा सलाद या फल का सेवन करें। ये विकल्प न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं।
Advertisement
मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियां हमारी खराब लाइफस्टाइल का परिणाम हैं, जिन्हें हम छोटे-छोटे बदलाव करके आसानी से ख़त्म कर सकते हैं। फिट रहने के लिए भूखा रहना नहीं बल्कि सही समय पर सही चीजें खाना ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.