Advertisement

वजन घटाने में पपीता बेहद फायदेमंद, अगर इस टाइम करेंगे सेवन, तेजी से घटेगी चर्बी

पपीते और पपीते की पत्तियों को आयुर्वेद में औषधि का स्थान दिया गया है और इसे ‘अमृतफल’ कहा गया है. पपीते और उसकी पत्तियों में इतनी शक्ति होती है कि ये शरीर के तीनों दोषों को संतुलित रखने में मदद करते हैं और पाचन सुधारने में भी सहायक हैं.

हर फल के अपने गुण होते हैं, और पपीता एक ऐसा फल है जिसमें बुखार से लेकर रक्त को शुद्ध करने और त्वचा को निखारने की शक्ति होती है. 

अमृतफल है पपीता

यही कारण है कि पपीते और पपीते की पत्तियों को आयुर्वेद में औषधि का स्थान दिया गया है और इसे ‘अमृतफल’ कहा गया है.  पपीते और उसकी पत्तियों में इतनी शक्ति होती है कि ये शरीर के तीनों दोषों को संतुलित रखने में मदद करते हैं और पाचन सुधारने में भी सहायक हैं. 

पाचन को सुधारने में मददगार

पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और इसमें पाया जाने वाला पपैन एंजाइम पेट और आंतों के लिए लाभकारी होता है. यह पाचन को सुधारने, शरीर को शुद्ध रखने और पोषक तत्वों के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 

वजन घटाने में मददगार

पपीता खाने से वजन घटता है, बढ़ता नहीं है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज़्यादा होता है, जिससे पेट भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म (चयापचय) भी बेहतर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है. यह आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है

वजन घटाने के लिए कब खाएं

वजन घटाने के लिए रात में पपीता खाना बहुत कारगर हो सकता है. इसका कारण यह है कि पपीते में कैलोरी कम होती है और इसमें रेचक गुण होते हैं.  रात में इसे खाने से सुबह आंतों को साफ करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

बेहद फायदेमंद है पपीते के बीज और पत्ते भी

सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि पपीते के पत्ते और बीज भी लाभकारी होते हैं और आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं.  पत्तियों और बीजों का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन दवा की तरह काम करता है, 

स्किन से जुड़ी परेशानी करे दूर

अगर आप स्किन से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो पपीते का सेवन और लेप दोनों ही त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं. इसके लिए पपीते के गूदे में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह स्किन को टाइट करने और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसके सेवन और लेपन से चेहरे पर अलग ही निखार आता है.

प्लेटलेट्स बढ़ाए पपीते के पत्ते 

इसके अलावा, अगर बुखार की वजह से कमजोरी महसूस हो रही है, रक्त में अशुद्धता बढ़ गई है या प्लेटलेट्स कम हो गई हैं, तब पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से लाभ मिलेगा. पत्तों से बना काढ़ा रक्त को शुद्ध करता है और बीमारियों को कम करता है.

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

बुखार की वजह से अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है तो रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए.  पपीते में मौजूद विटामिन सी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.  साथ ही इसके पत्तों का रस भी पी सकते हैं.

बाल झड़ रहे हैं तो पपीते के बीजों का पेस्ट लगाएं 

इसके साथ अगर तेजी से बाल झड़ रहे हैं तो पपीते के बीजों का पेस्ट बालों को मजबूती देने में मदद करता है और रूखेपन से भी राहत मिलती है. हफ्ते में 1 बार बालों पर पेस्ट लगाना अच्छा रहेगा.

मासिक धर्म में दर्द से मिले राहत

मासिक धर्म में दर्द की परेशानी आम हो चुकी है. गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि की वजह से मासिक धर्म के समय दर्द की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में पपीते का सेवन दर्द में राहत देता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →