Advertisement
बुढ़ापे में भी दिमाग चलेगा तेज़, अपनाएं 'ब्रेन एक्सरसाइज' के ये आसान तरीके
अक्सर देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग चीजें भूलने लगते हैं। रखा हुआ सामान याद नहीं रहता, किसी का नाम याद करने में वक्त लगता है। ये सब संज्ञानात्मक स्वास्थ्य कमजोर होने की निशानी है। अगर आप पहले से ही अपने दिमाग को एक्टिव रखेंगे, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
Advertisement
उम्र बढ़ने के साथ शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि बढ़ती उम्र में लोग शारीरिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मानसिक सेहत और दिमागी सक्रियता की अनदेखी कर बैठते हैं। यदि आप चाहते हैं कि उम्र के ढलते पड़ाव में भी आपकी याददाश्त मजबूत रहे और आपका दिमाग चुस्त-दुरुस्त बना रहे तो इसे खाली छोड़ने के बजाय लगातार काम में लगाए रखें। ऐसा कहना है सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का।
दिमाग की कसरत भी है ज़रूरी
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखना बहुत जरूरी है। मंत्रालय ने लिखा, "अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखें। मानसिक प्रेरणा (उद्दीपन) से स्मृति और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है। पहेलियां हल करें, दिमागी खेल खेलें और जिज्ञासु बने रहें।"
Advertisement
मंत्रालय का कहना है कि जैसे शरीर को फिट रखने के लिए कसरत जरूरी है, वैसे ही दिमाग को फिट रखने के लिए उसकी भी कसरत जरूरी है। दिमाग की कसरत का सबसे आसान तरीका पहेलियां, दिमागी खेल और नई-नई चीजों के बारे में जानने की इच्छा है।
Advertisement
दिमाग को रखें एक्टिव
अक्सर देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग चीजें भूलने लगते हैं। रखा हुआ सामान याद नहीं रहता, किसी का नाम याद करने में वक्त लगता है। ये सब संज्ञानात्मक स्वास्थ्य कमजोर होने की निशानी है। अगर आप पहले से ही अपने दिमाग को एक्टिव रखेंगे, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
Advertisement
सुबह अखबार में जो सुडोकू या क्रॉसवर्ड आता है, वो सिर्फ टाइमपास नहीं है। वो आपके दिमाग के लिए जिम जैसा है। जब आप कोई पहेली हल करते हैं, तो आपके दिमाग की नसें ज्यादा तेजी से काम करती हैं। इससे आपकी याददाश्त तेज होती है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
इसी तरह शतरंज, कैरम, लूडो जैसे दिमागी खेल भी बहुत फायदेमंद हैं। ये खेल आपको रणनीति बनाना सिखाते हैं और आपके फोकस को बढ़ाते हैं। घर में दादा-दादी, नाना-नानी के साथ बच्चे अगर ये खेल खेलें, तो दोनों को फायदा होगा।
जिज्ञासु बने रहें
Advertisement
इसके साथ ही जिज्ञासु बने रहना भी बहुत जरूरी है। सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। नई किताबें पढ़िए, नई जगहों के बारे में जानिए, लोगों से बातचीत कीजिए, कुछ नया करने की कोशिश कीजिए। जब आप जिज्ञासु रहते हैं, तो आपका दिमाग नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहता है। इससे बुढ़ापे में भी आपका दिमाग जवान बना रहता है।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.