जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल तो इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं, खोई चमक और पोषण वापस पाएं

इंस्टेंट शाइन या परफेक्ट स्मूथनेस का दावा करने वाले हेयर प्रोडक्ट्स लगा कर हमारे बालों की चमक बिल्कुल ख़त्म हो गई है। केमिकल युक्त शैम्पू, कंडीशनर हमारे बालों में मौजूद नेचुरल पिगमेंट को बुरी तरह डैमेज करते हैं। इसलिए सल्फेट फ्री शैम्पू चुनें और नेचुरल हर्बल कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा कलरिंग और हीटिंग ट्रीटमेंट्स से भी दूरी बनाएं।

उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल तो इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं, खोई चमक और पोषण वापस पाएं
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

बालों का सफ़ेद होना आजकल एक आम बात हो गई है। चाहे बूढ़े हों या बच्चे, टीनएजर्स या 20-25 साल के युवा, हर किसी के बाल तेज़ी से सफ़ेद हो रहे हैं। वक़्त से पहले बालों का सफ़ेद होना एक बड़ी चिंता और मानसिक तनाव का कारण बन गया है। Unhealthy डाइट, बिगड़ती लाइफस्टाइल, बढ़ता air pollution, बालों में केमिकल प्रोडक्ट्स का अंधाधुंध इस्तेमाल और मानसिक तनाव इसके मुख्या कारण हैं। 

लेकिन अगर आप सही समय पर बालों की देखभाल करते हैं और अपने लाइफस्टाइल में थोड़े बहुत बदलाव लाते हैं तो इस समस्या को रोका जा सकता है। आप अपने बालों की प्राकृतिक चमक को भी वापस पा सकते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान 

हेल्दी डाइट - आपके बालों का रंग और उनकी सेहत एक सही डाइट पर निर्भर करता है। अपने खाने में प्रोटीन, जिंक, आयरन, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, नट्स,  बीज, विटामिन-सी और ई शामिल करें।

हर्बल तेलों का इस्तेमाल - खुशबूदार और केमिकल से भरपूर तेल बालों की जड़ों को अंदर से खोखला कर देते हैं। बालों के प्राकृतिक रंग को बरकरार रखने के लिए हर्बल और शुद्ध नेचुरल तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे आंवला, ब्राह्मी, रीठा या नारियल तेल। 

Advertisement

तनाव को करें कम - मानसिक तनाव और थकान की वजह से बालों का प्राकृतिक रंग खोने लगता है। ऐसे में योग, प्राणायाम, मेडिटेशन, नियमित एक्सरसाइज और भरपूर नींद से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ अपने बालों को भी बचा सकते हैं। 

केमिकल प्रोडक्ट्स से दूर रहें - इंस्टेंट शाइन या परफेक्ट स्मूथनेस का दावा करने वाले हेयर प्रोडक्ट्स लगा कर हमारे बालों की चमक बिल्कुल ख़त्म हो गई है। केमिकल युक्त शैम्पू, कंडीशनर हमारे बालों में मौजूद नेचुरल पिगमेंट को बुरी तरह डैमेज करते हैं। इसलिए सल्फेट फ्री शैम्पू चुनें और नेचुरल हर्बल कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा कलरिंग और हीटिंग ट्रीटमेंट्स से भी दूरी बनाएं। 

हेयर केयर रूटीन से बालों का रखें ध्यान - रोज़ाना बालों की देखभाल करना बेहद ज़रूरी है। सिर्फ शैम्पू और तेल लगा लेना ही काफी नहीं है। बालों को प्रदूषण, धूल-मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाना ज़रूरी है। सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग करें, 'हर्बल रिंस' का इस्तेमाल करें। आंवला, हिबिस्कस और नीम से बालों की चमक बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें