Advertisement
लहसुन खाने के हैं बहुत फायदे, रोज़ाना करें डाइट में शामिल और शरीर को रखें स्वस्थ
लहसुन में ऐसी चीजें भी पाई जाती हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। शरीर में थोड़ी बहुत सूजन होना सामान्य है, लेकिन लंबे समय तक ज्यादा सूजन शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। लहसुन में मौजूद कुछ खास तत्व शरीर को इस परेशानी से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
Advertisement
हमारी रसोई में कई ऐसी चीज़ें हैं, जिनका इस्तेमाल तो हम सदियों से करते आ रहे हैं लेकिन उनके फायदे के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उन्हीं में से एक है लहसुन। दाल में तड़का लगाना हो, ग्रेवी बनानी हो या फिर स्वादिष्ट चटनी तैयार करनी हो, लहसुन भारतीय व्यंजनों का एक अहम हिस्सा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन सिर्फ स्वाद बढ़ाने के ही काम नहीं आती। इस छोटी सी चीज़ में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ -
लहसुन है गुणों का खज़ाना
Advertisement
लहसुन का सबसे ज्यादा फायदा दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ा है। वैज्ञानिक रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में बल्ड प्रेशर को थोड़ा कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फर शरीर की नसों को आराम देता हैं। इससे खून का बहाव ठीक रखने में मदद मिलती है।
Advertisement
लहसुन शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में भी मददगार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बनने वाले कुछ हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। रोजमर्रा की डाइट में सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और प्रोटीन के साथ थोड़ी मात्रा में लहसुन शामिल करना एक संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है।
मात्रा का ध्यान रखें
Advertisement
लहसुन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए मददगार होते हैं। हमारी आंतों में मौजूद ये बैक्टीरिया पाचन और शरीर के सामान्य स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि यहां मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा कच्चा लहसुन खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट दर्द या जलन की समस्या हो सकती है।
लहसुन में ऐसी चीजें भी पाई जाती हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। शरीर में थोड़ी बहुत सूजन होना सामान्य है, लेकिन लंबे समय तक ज्यादा सूजन शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। लहसुन में मौजूद कुछ खास तत्व शरीर को इस परेशानी से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए भी उपयोगी माना जाता है। लहसुन खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर थोड़ा कम होता है। इससे दिल की सेहत को फायदा मिलता है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, तो सिर्फ लहसुन खाना काफी नहीं है। सही खाना, रोज थोड़ा चलना और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
Advertisement
लहसुन को कैसे खाएं?
अब बात करते हैं कि लहसुन को कैसे खाएं। बहुत से लोग सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं होता। कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन या गैस हो सकती है। इसे सब्जी, दाल, चटनी या सूप में डालकर खाना आसान तरीका है। लहसुन को काटने या कुचलने के बाद कुछ देर रखने से इसमें मौजूद एक खास तत्व बनने में मदद मिलती है, जिसे एलिसिन कहा जाता है।
लहसुन खाते समय कुछ लोगों को सावधानी भी रखनी चाहिए। बहुत ज्यादा लहसुन खाने से मुंह से तेज गंध, गैस, पेट में जलन और अपच हो सकती है। जो लोग खून पतला करने वाली दवा लेते हैं, उन्हें लहसुन खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.