Advertisement

Loading Ad...

हड्डियां हो रही हैं कमज़ोर तो इसे न करें नजरअंदाज, बढ़ती उम्र के साथ लापरवाही आपको पहुंचा सकती है नुकसान

ये समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में पहले और तेज़ी से शुरू हो जाती है। बोन डेंसिटी के घटने की वजह से फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सही समय पर लाइफस्टाइल में सुधार, हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से आप अपनी हड्डियों को दोबारा मजबूत बना सकते हैं।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

उम्र बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारे शरीर की ज़रूरतों और उसकी बनावट में भी कई बदलाव आने लगते हैं। ऐसा ही एक बदलाव है हड्डियों का कमज़ोर होना। हड्डियों के कमज़ोर होने को अक्सर लोग बढ़ती उम्र की निशानी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना आपको बिस्तर पर ला सकता है।

ये समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में पहले और तेज़ी से शुरू हो जाती है। बोन डेंसिटी के घटने की वजह से फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सही समय पर लाइफस्टाइल में सुधार, हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से आप अपनी हड्डियों को दोबारा मजबूत बना सकते हैं।

हड्डियों को कमज़ोर होने से बचाने के लिए क्या करें?

Loading Ad...

कैल्शियम से भरपूर डाइट - हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत ज़रूरी है। अगर आप रोज पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं लेते, तो शरीर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है, और इसी वजह से हड्डियां अंदर से खोखली हो जाती हैं। कैल्शियम की कमी शरीर में न हो इसके लिए रोज़ दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स और साथ में तिल, बादाम जैसी चीज़ों का सेवन करें।

Loading Ad...

विटामिन-डी - शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से शरीर खाए गए भोजन से कैल्शियम को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। इसे ठीक करने का सबसे बेहतरीन नेचुरल तरीका है रोजाना सुबह 15 से 20 मिनट धूप में बैठना। धूप में अगर रोज़ नहीं बैठ सकते तो अपने आहार में अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध को शामिल कर सकते हैं। 

नियमित एक्सरसाइज - हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्सरसाइज करना ज़रूरी है। वॉकिंग, योगा, स्ट्रेचिंग और हल्के वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज करें। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। 

Loading Ad...

प्रोटीन का रखें खास ख्याल - प्रोटीन हड्डियों की मरम्मत के लिए बेहद जरूरी है। इसीलिए अपने खाने में प्रोटीन शामिल करें जैसे दाल, सोया, अंडे, पनीर और नट्स आदि। 

नियमित जांच है ज़रूरी - 40 की उम्र के बाद हड्डियों की नियमित जांच बेहद ज़रूरी है। और डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम या विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लें ताकि हड्डियों में इनकी कमी पूरी हो सके। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...