Advertisement
क्या लैपटॉप को गोद में रखकर करते हैं काम? ये आदत पड़ सकती है भारी, जानें इसके दुष्प्रभाव
लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने से इसके निचले हिस्से से लगातार निकलने वाली गर्मी आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। घंटों तक गोद में लैपटॉप रखकर काम करने की आदत से डराने वाले त्वचा संबंधी परिणाम मिलते हैं। गर्म हवा और हीट के सीधे आपकी संवेदनशील त्वचा के संपर्क में आने से जलन और लालपन जैसी समस्याएँ शुरू हो जाती हैं। कुछ मामलों में तो लगातार ऐसा करने से 'टोस्टेड स्किन सिंड्रोम' भी होने की संभावना होती है जिससे त्वचा पर जालीनुमा दाग पड़ जाते हैं।
Advertisement
आजकल वर्क फ्रॉम होम का चलन है, ऐसे में घंटों स्क्रीन के सामने बैठ कर काम करते हुए लैपटॉप को गोद में रख लेना एक आम आदत बन चुकी है। अपने घर के कम्फर्ट में व्यक्ति सोफे पर बैठकर या बिस्तर पर लेटकर आराम से काम करता है लेकिन ये आराम सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इससे होने वाले नुकसान क्या हैं?
लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने से इसके निचले हिस्से से लगातार निकलने वाली गर्मी आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। घंटों तक गोद में लैपटॉप रखकर काम करने की आदत से डराने वाले त्वचा संबंधी परिणाम मिलते हैं। गर्म हवा और हीट के सीधे आपकी संवेदनशील त्वचा के संपर्क में आने से जलन और लालपन जैसी समस्याएँ शुरू हो जाती हैं। कुछ मामलों में तो लगातार ऐसा करने से 'टोस्टेड स्किन सिंड्रोम' भी होने की संभावना होती है जिससे त्वचा पर जालीनुमा दाग पड़ जाते हैं।
Advertisement
इसके अलावा जब आप पूरा समय इस पोजीशन में बैठ कर काम करते हैं तो ये आपके पोश्चर को धीरे धीरे खराब कर देता है। लगातार गर्दन को नीचे झुकाकर काम करने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में Cervical Pain या कंधों और पीठ में दर्द शुरू हो जाता है।
Advertisement
लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी से पुरुषों का रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी प्रभावित होता है। इतनी तेज़ गर्मी के कारण शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ता है।
क्या हैं इससे बचने के उपाय?
Advertisement
अब काम करना तो बहुत ज़रूरी है लेकिन ऐसा क्या करें जिससे की काम की जरूरत को पूरा करते हुए खुद को cervical pain, त्वचा की समस्याओं और दूसरे खतरों से बचाया जा सके। आइए जानते हैं किन बातों का रखना है ध्यान।
गैजेट्स का सही इस्तेमाल : लैपटॉप को कभी अपनी गोद में रखकर काम न करें। लैपटॉप स्टैंड, पोर्टेबल डेस्क या कुशन ट्रे का उपयोग सबसे बेस्ट है। इससे लैपटॉप की गर्मी आपकी स्किन तक नहीं जाएगी और आपका पोश्चर भी सही रहेगा।
हर थोड़ी देर में ब्रेक लें : लगातार स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की बजाए हर थोड़ी देर बाद एक छोटा सा ब्रेक लें। थोड़ी देर उठकर चहलकदमी करने से भी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।
Advertisement
बैठने की पोजीशन बदलते रहें : काम करते समय अपने बैठने की पोजिशन बदलते रहें। एक ही तरह से लगातार बैठे रहने से शरीर की कुछ खास मांसपेशियों पर दबाव बना रहता है, जिससे जकड़न और दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.