Advertisement

Loading Ad...

क्या आपको भी कभी-कभी अचानक से लगता है हल्का इलेक्ट्रिक शॉक? क्या है इसके पीछे की वजह

अचानक से लगने वाले इस हल्के से झटके को science की भाषा में 'स्टैटिक शॉक' कहते हैं। हमारे आसपास मौजूद हर एक चीज छोटे-छोटे कणों से बनी है जिन्हें atoms कहा जाता है। इनके अंदर मुख्य रूप से दो तरह के चार्ज होते हैं - पॉजिटिव चार्ज यानी Protons और नेगेटिव चार्ज यानी Electrons। ऐसे में जब आप कहीं पर बैठते हैं या फर्श पर चलते हैं या आपके कपड़े किसी दूसरी चीज़ से रगड़ खाते हैं तो आपके शरीर की सतह पर 'एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉन' जमा होने लगता है।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

कई बार ऐसा होता है की फ्रिज छूते हुए, अलमारी छूते हुए, प्लास्टिक की कुर्सी से उठते हुए या कभी किसी से हाथ मिलाने पर अचानक एक हल्का सा करंट लगता है। क्या आने कभी सोचा है की इसके पीछे की वजह क्या है? बिना किसी प्रकार की बिजली के संपर्क में आए हमारे शरीर में ये झटका कहाँ से लगता है? आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

अचानक लगने वाले झटके के पीछे का science 

अचानक से लगने वाले इस हल्के से झटके को science की भाषा में 'स्टैटिक शॉक' कहते हैं। हमारे आसपास मौजूद हर एक चीज छोटे-छोटे कणों से बनी है जिन्हें atoms कहा जाता है। इनके अंदर मुख्य रूप से दो तरह के चार्ज होते हैं - पॉजिटिव चार्ज यानी Protons और नेगेटिव चार्ज यानी Electrons। ऐसे में जब आप कहीं पर बैठते हैं या फर्श पर चलते हैं या आपके कपड़े किसी दूसरी चीज़ से रगड़ खाते हैं तो आपके शरीर की सतह पर 'एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉन' जमा होने लगता है। 

Loading Ad...

भारी मात्रा में जब ये नेगेटिव चार्ज आपके शरीर की सतह पर जमा हो जाता है तो उसे निकलना का रास्ता चाहिए होता है। फिर जब भी आप किसी ऐसी चीज़ को छूते हैं जो एक गुड कंडक्टर हो तो आपके शरीर में जमा वो एक्स्ट्रा चार्ज वहां से निकलकर दूसरी तरफ ट्रांसफर हो जाता है। इसी अदला बदली की वजह से हमें करंट लगता है। 

Loading Ad...

इससे नहीं होता कोई नुकसान 

अगर आप ऐसा सोचते हैं की शॉक लगने से आपको कोई नुकसान हो सकता है तो आप बिल्कुल गलत हैं। ये हल्के झटके आपको चौंका ज़रूर सकते हैं पर इसका आपकी सेहत पर कोई बुरा असर या इससे आपको कोई खतरा नहीं होगा। इसीलिए अगली बार ऐसा कुछ होने पर घबराएं नहीं। 

Loading Ad...

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

 

Loading Ad...

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...