Advertisement
गर्मी में रोज़ करते हैं शैंपू? जानें हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल | प्राकृतिक चमक रहेगी बरकरार
रोज़ शैंपू करना हर किसी के लिए सही नहीं होता। केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है, जिससे बाल कमजोर और रूखे बनने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बाल धोने की संख्या हर व्यक्ति के बालों की प्रकृति पर निर्भर करती है। जिन लोगों के बाल बहुत तैलीय होते हैं, उन्हें हफ्ते में लगभग तीन बार बाल साफ करने की जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों के बाल सूखे या घुंघराले होते हैं, उनके लिए हफ्ते में एक या दो बार शैंपू करना काफी माना जाता है।
Advertisement
गर्मी के मौसम बालों की देखभाल करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सिर की त्वचा और बालों पर पड़ता है। कई लोगों को इस मौसम में बाल चिपचिपे लगने लगते हैं, जबकि कुछ लोगों के बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में लोग इस दुविधा में रहते हैं की स्कैल्प को साफ रखने के लिए क्या रोज़ बाल धोना ज़रूरी है? कुछ लोग हर दिन बाल धोते हैं ताकि सिर साफ रहे, जबकि कुछ लोग ज्यादा शैंपू करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि इससे बाल कमजोर हो सकते हैं। बालों की देखभाल को लेकर यह उलझन बहुत आम है।
हमारे सिर की त्वचा प्राकृतिक रूप से तेल बनाती है, जिसे सीबम कहा जाता है। यह तेल बालों को सूखने से बचाता है और उन्हें प्राकृतिक चमक देता है। लेकिन, गर्मियों में ज्यादा पसीना आने की वजह से यह धूल और गंदगी के साथ मिलकर सिर में चिपचिपाहट पैदा कर सकता है। अगर लंबे समय तक सिर साफ न किया जाए तो इससे खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि रोजाना शैंपू करना जरूरी है।
क्या बार-बार शैंपू करने से बालों को होता है नुकसान?
Advertisement
रोज़ शैंपू करना हर किसी के लिए सही नहीं होता। केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है, जिससे बाल कमजोर और रूखे बनने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बाल धोने की संख्या हर व्यक्ति के बालों की प्रकृति पर निर्भर करती है। जिन लोगों के बाल बहुत तैलीय होते हैं, उन्हें हफ्ते में लगभग तीन बार बाल साफ करने की जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों के बाल सूखे या घुंघराले होते हैं, उनके लिए हफ्ते में एक या दो बार शैंपू करना काफी माना जाता है।
Advertisement
घुंघराले बालों में प्राकृतिक तेल जल्दी नीचे तक नहीं पहुंच पाता, इसलिए ऐसे बाल जल्दी सूख जाते हैं। दूसरी तरफ पतले और सीधे बाल जल्दी ऑयली दिखने लगते हैं। इसलिए हर किसी के लिए एक जैसा नियम सही नहीं माना जाता।
क्या है बाल धोने का सही तरीका?
Advertisement
बाल धोने का तरीका भी जानना जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बहुत गर्म पानी से बाल धोना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे बालों की नमी खत्म होने लगती है। हल्के गुनगुने पानी से सिर साफ करना बेहतर माना जाता है। शैंपू को सीधे पूरे बालों पर लगाने के बजाय पहले हाथों में लेकर हल्का झाग बनाना चाहिए, फिर उसे सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे लगाना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की ऊपरी परत को मुलायम बनाता है और टूटने से बचाने में मदद करता है।
गर्मियों में बालों की सफाई ज़रूरी है, लेकिन प्राकृतिक तेल को ख़त्म कर के नहीं। अपने बालों की ज़रूरत को समझें और अपना हेयर केयर रूटीन तैयार करें।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.