Advertisement
सनस्क्रीन पर दिए गए लेबल्स का मतलब जानते हैं आप? जानिए त्वचा के लिए क्या है बेस्ट
ज्यादातर लोग कोई भी सनस्क्रीन खरीदकर चेहरे पर लगा लेते हैं, बिना ये जाने कि उनपर लिखे लेबल्स का मतलब क्या है और वो हमारी स्किन टाइप के हिसाब से सही है भी या नहीं। तो आज ये जानेंगे की आखिर इन लेबल्स का मतलब क्या है और आपकी स्किन टाइप के लिए क्या है बेस्ट।
Advertisement
सिर्फ धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ही ज़रूरी नहीं है। चाहे गर्मी हो, मॉनसून हो या फिर सर्दियों की गुनगुनी धूप, त्वचा विशेषज्ञों का कहना है की साल के 365 दिन सनस्क्रीन लगाना चाहिए। अब जब हम बाजार में या ऑनलाइन सनस्क्रीन खरीदने जाते हैं तो उसकी बोतल पर लिखे 'SPF 30', 'SPF 50' या 'PA+++' जैसे तकनीकी शब्दों को देखकर अक्सर confuse हो जाते हैं। ज्यादातर लोग कोई भी सनस्क्रीन खरीदकर चेहरे पर लगा लेते हैं, बिना ये जाने कि उनपर लिखे लेबल्स का मतलब क्या है और वो हमारी स्किन टाइप के हिसाब से सही है भी या नहीं। तो आज ये जानेंगे की आखिर इन लेबल्स का मतलब क्या है और आपकी स्किन टाइप के लिए क्या है बेस्ट।
क्या है इन लेबल्स का मतलब?
सबसे पहले बात करते हैं SPF की। SPF का फुल फॉर्म 'सन प्रोटेक्शन फैक्टर' होता है। ये मापता है कि कोई सनस्क्रीन आपकी त्वचा को UVB किरणों से कितना सुरक्षित रख सकती है। UVB किरणें हमारी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। इनकी वजह से ही त्वचा पर सनबर्न और रेडनेस आ जाती है। अगर आपकी त्वचा लंबे समय तक UVB किरणों के संपर्क में रहती है तो त्वचा की कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं जिससे आगे चलकर भारी नुकसान हो सकता है।
Advertisement
ऐसे में सनस्क्रीन पर लिखा हुआ SPF नंबर ये तय करता है की आपकी त्वचा कितनी सुरक्षित रहेगी। SPF का नंबर जितना ज्यादा होगा, आपको UVB किरणों से उतनी ही मजबूत और बेहतर सुरक्षा मिलेगी। यानी SPF 30 के मुकाबले SPF 50 आपको धूप से ज्यादा और लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है।
Advertisement
अब जानते हैं PA रेटिंग क्या होती है। SPF के अलावा PA रेटिंग भी सनस्क्रीन की बोतल पर आपको लिखा हुआ दिखता होगा। PA रेटिंग आपको सूरज की सबसे खतरनाक UVA किरणों से बचाती है जिनकी वजह से चेहरे पर टैनिंग, पिगमेंटेशन, झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। PA के आगे जितने ज्यादा प्लस (+) के निशान होंगे, आपकी त्वचा को UVA किरणों से उतनी ही ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी।
सूरज की खतरनाक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन पर लिखे इन दोनों लेबल्स पर ध्यान देने की ज़रुरत है। इससे आप आगे चलकर त्वचा की कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.