Advertisement

Loading Ad...

दिनभर स्क्रीन देखने से कमजोर हो रही हैं आंखें? अपने आहार में शामिल करें ये एक विटामिन, लौटेगी आंखों की रौनक

नियमित रूप से विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंखों की कमजोरी को रोका जा सकता है। आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थों में गाजर, हरी सब्जियां, आम समेत कई फल-फूल हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि “बेहतर पोषण से ही बेहतर दृष्टि संभव है।” आइए जानते हैं विटामिन ए से भरपूर उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आँखों की सेहत के लिए है वरदान।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, हम ज़्यादातर समय किसी न किसी स्क्रीन के सामने ही बैठे होते हैं। उसी के साथ भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, सेहत के प्रति लापरवाही और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम हमारी आंखों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन गया है। हर वक़्त किसी न किसी गैजेट के इस्तेमाल से आंखों में थकान, धुंधलापन, सूखापन और समय से पहले दृष्टि कमजोर होने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन अपनी डेली डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप अपनी आंखों को बचा सकते हैं। पोषक तत्वों के सेवन करें जिससे की आंखों को सेहतमंद रखा जा सके। 

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन ए हमारी आंखों के लिए सबसे ज़रूरी है। आँखों की रोशनी को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ए से युक्त आहार को अपनाएं। ये केवल एक पोषक तत्व की तरह नहीं बल्कि सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। ये आपके रात में देखने की क्षमता बढ़ाता है और आंखों को संक्रमण से बचाता है।

नियमित रूप से विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंखों की कमजोरी को रोका जा सकता है। आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थों में गाजर, हरी सब्जियां, आम समेत कई फल-फूल हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि “बेहतर पोषण से ही बेहतर दृष्टि संभव है।” आइए जानते हैं विटामिन ए से भरपूर उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आँखों की सेहत के लिए है वरदान। 

Loading Ad...

विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ 

Loading Ad...

गाजर - विटामिन ए का सबसे अच्छा और लोकप्रिय स्रोत है। रोजाना गाजर का जूस या सलाद में गाजर शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों के मसल्स भी मजबूत होते हैं।

हरी सब्जियां - पालक, मेथी, सरसों, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्व भी देती हैं।

Loading Ad...

आम - गर्मियों का राजा आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत भी है। मौसमी आम का नियमित सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दूध - दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, छाछ और पनीर भी विटामिन ए का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं।

इसके अलावा किन बातों का रखें ध्यान 

Loading Ad...

इसके अलावा, विशेषज्ञों की सलाह है कि स्क्रीन टाइम को सीमित रखें, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर की वस्तु को देखें (20-20-20 नियम) और खाने में ऊपर बताए गए पदार्थों को जरूर शामिल करें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को विटामिन ए युक्त आहार लेना चाहिए। आँखों की छोटी-छोटी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है। 

महंगी आई-ड्रॉप्स लेने से या चश्मे का नंबर बढ़ने के बाद परेशान होने से बेहतर है कि आँखों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सही आहार का चुनाव करें। अपने भोजन की थाली में सही आहार को शामिल कर हम अपनी आंखों की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन की कुंजी हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...