Advertisement
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान से लेकर शाहरुख तक, कैप्टन स्मित मच्छार का कायल हुआ बॉलीवुड
देश से लेकर विदेशों तक में कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ हो रही है. इस कड़ी में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान और सलमान खान ने भी कैप्टन के साहस और समझ की तारीफ की है.
Advertisement
पूरे विश्व में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है. उन्होंने 30 सितंबर को अपनी हिम्मत और सूझबूझ के साथ ही यात्रियों के सहयोग से फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. उन्होंने एक बड़े हवाई हादसे को टालकर 174 यात्रियों की जान बचाई.
शाहरुख ने भी की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ
इस घटना के बाद से देश से लेकर विदेशों तक में कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ हो रही है. इस कड़ी में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान ने भी कैप्टन के साहस और समझ की तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे. मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता, लेकिन आपने प्लेन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है.” उन्होंने कहा कि यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की एक सच्ची मिसाल है. आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. देश को आप पर गर्व है.
Advertisement
Captain Smit Machchhar, you stood strong when it mattered the most!! It’s not easy to stare adversity in the face and put one’s safety on the line… but you did just that to protect those onboard and showed us what being a Captain entails. A true display of courage and duty.…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 3, 2026Advertisement
Loading Ad...
सलमान ने भी किया कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम
इससे पहले कई कलाकारों ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की. बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कमाल कर दिए पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ने में मजा आएगा. बहुत बढ़िया, भाई कैप्टन.”
Advertisement
Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 2, 2026
विजय देवरकोंडा ने भी की तारीफ
एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "भगवान आपकी रक्षा करे और आप पर कृपा बनाए रखे. कैप्टन, आपने जिस स्थिति का सामना किया और जो कुछ किया, वह वाकई अद्भुत है.”
Advertisement
जैकी श्रॉफ ने कैप्टन पर क्या कहा?
जैकी श्रॉफ ने कैप्टन और इस हादसे को टालने में शामिल सभी लोगों को सलाम किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "कुछ हीरो चुपचाप अपना काम करते हैं. कैप्टन स्मित मच्छार और सभी बहादुर लोगों को मेरी तरफ से सम्मान, जिन्होंने लोगों की जान बचाई और एक बड़ा हादसा होने से रोका.
जावेद अख्तर ने क्या कहा?
Advertisement
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना को लेकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्मित की हिम्मत को सलाम किया और कहा कि पायलट को उनके इस काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने लिखा, "स्मित मच्छार को दिल से सलाम. इसमें कोई शक नहीं कि वह बड़े सम्मान के हकदार हैं.”
इन स्टार्स ने भी की तारीफ
यह भी पढ़ें
बताते चलें की वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, आर. माधवन, परेश रावल, सोनम कपूर, कंगना रनौत और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत कई अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है.