Advertisement
'आप अपने हसबैंड को…’ स्वरा भास्कर पर भड़के शहजाद पूनावाला, मचा ऐसा बवाल देखते रह गए सब
स्वरा औरु शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है. शो के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सीधे सवाल किया कि आखिर वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं.
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं, वहीं अब एक्ट्रेस राइज एंड फ़ॉल 2 में नजर आ रही हैं, शो में एंट्री करते ही स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला से पंगा ले लिया है. दरअसल स्वरा औरु शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है. शो के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सीधे सवाल किया कि आखिर वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं.
वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में शहजाद से क्या कहा
सहवाग ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई पुरानी बयानबाजी का जिक्र करते हुए शहजाद से पूछा कि बाहर वह स्वरा को लेकर काफी कुछ कहते रहे हैं, लेकिन शो में उनके सामने आने के बाद उनसे बात तक नहीं कर रहे.
Advertisement
वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में शहजाद से कहा, ''शहजाद सोशल मीडिया पर तो आपने स्वरा से कई बातें की हैं, कोशिश भी की और उन्हें प्रोवोक भी किया. अब जब वह अंदर आई हैं तो आपने बात ही नहीं की उनसे. आवाज बैठ गई है क्या?''
Advertisement
‘मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं’
इस पर शहजाद ने जवाब देते हुए कहा, ''मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, लेकिन हां, यह बात जरूर है कि मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं. मांगोगे दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से चीर.’’
Advertisement
शहजाद ने जब कहा कि वह स्वरा को सिर्फ इग्नोर कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को इग्नोर करने का मतलब होता है उसे कोई भाव न देना, जबकि वह लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट कर रहे हैं.
‘इग्नोर का मतलब भाव न देना होता है, जो मैं कर रही हूं’
स्वरा भास्कर ने कहा, ''सर, पता है क्या है, इग्नोर का मतलब क्या होता है? कि आप भाव नहीं देंगे. जब से शो अनाउंस हुआ है, तब से 36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए, 50 हजार मैसेज... पता नहीं.. अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, इनकी टीम मेरे को कहां पहुंचाने के लिए वोट मांग रही है. ये इग्नोर नहीं होता. इग्नोर का मतलब भाव न देना होता है, जो मैं कर रही हूं.’’
Advertisement
‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे’
स्वरा की इस बात पर शहजाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे, चाहे हमारे खिलाफ हो या न हो.’’ इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और तीखी हो गई. शहजाद के बयान पर पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा, ''चुनाव नहीं है, यह गेम है. इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल होने वाला नहीं है.’’
‘आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए’
Advertisement
स्वरा की इस टिप्पणी पर शहजाद ने भी जवाब देते हुए कहा, ''मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए.’’ शो में दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है शो
यह भी पढ़ें
शो शुरू होते ही शहजाद और स्वरा की फाइट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले एपिसोड कैसे होंगे. शो के पहले ही दिन दोनों के तेवर देखने को मिले. स्वरा और शहजाद के अलावा तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी शो में बतौर कंटेस्टेंट्स आई हैं. इससे पहले दोनों को भोजपुरी बवाल में देखा गया था. 'राइज एंड फॉल सीजन 2' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज किए जाते हैं.