जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

The Ba***ds of Bollywood: बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार करेंगे आर्यन खान, शाहरुख के बेटे की डेब्यू सीरीज का फर्स्ट लुक जारी

आर्यन की वेब सीरीज़ the 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की पहली झलक सामने आ गई है. जिसे देखने के बाद फैंस के बीच ये वायरल हो गया है. इस सीरीज के जरिए वो बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर एंट्री कर रहे हैं.

The Ba***ds of Bollywood: बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार करेंगे आर्यन खान, शाहरुख के बेटे की डेब्यू सीरीज का फर्स्ट लुक जारी
Advertisement

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ब़ॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर  एंट्री कर ली है, फैंस उनका बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. बीते कई दिनों से आर्यन की वेब सीरीज़ the 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'  की पहली झलक सामने आ गई है. जिसे देखने के बाद फैंस के बीच ये वायरल हो गया है. 

आर्यन खान की सीरिज की पहली झलक आई सामने

इस सीरीज़ की पहली झलक में एक वॉइसओवर मोहब्बतें जैसा रोमांटिक माहौल पैदा करता है और फिर एक तीखी प्रतिक्रिया के साथ समाप्त होता है, जिससे हिंदी फिल्मों की पुरानी यादें ताज़ा हो जाती हैं. लेकिन जो एक हल्की श्रद्धांजलि लगती है, वह जल्द ही कुछ ज़्यादा तीखी और ज़ोरदार हो जाती है. आर्यन जल्द ही फ्रेम में शामिल हो जाते हैं और अपनी इस फ़िल्मी दुनिया के किरदार में पूरी जान डालने की बात करते हैं.  

वह वीडियो में कहते हैं, “बॉलीवुड… जिसे आपने सालों से प्यार भी दिया और वार भी किया, मैं भी वही करूंगा. ढेर सारा प्यार… और थोड़ा सा वार.” इस डायलॉग से दर्शकों को सीरीज में सिर्फ ग्लैमर और रोमांस ही नहीं, बल्कि ढेर सारा मसाला, तंज और व्यंग्य भी देखने को मिलेगा. ‘The Ba*ds of Bollywood’ सिर्फ एक और वेब सीरीज नहीं है, बल्कि यह बॉलीवुड की बदलती सोच और नजरिए को भी दिखाती है. जहां एक ओर पुरानी फिल्मों की रोमांटिक छवि है, वहीं दूसरी ओर आर्यन खान ने उसमें आज के यंग जनरेशन का बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज जोड़ दिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Advertisement

 आर्यन खान पर भड़के शाहरुख

यह पहली बार है जब आर्यन को अपने पूरे रूप में देखा जा सकता है. इससे पहले, इस सीरीज़ का एक और वीडियो आया था, जिसमें आर्यन अपने पिता को निर्देशित करते हुए दिखाई दे रहे थे, जब शाहरुख अपने बेटे द्वारा बार-बार रीटेक के अनुरोध पर चिढ़ जाते हैं. वह पूरी टीम से कहते हैं कि वो उन्हें देखें और सीखें कि यह कैसे किया जाता है.

Advertisement

सीरीज़ की दमदार कास्ट और केमियो 

इस सीरीज की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट भी है. इसमें बॉबी देओल के साथ लक्ष्य, साहेर बम्बा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली और गौतमी कपूर जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं. इतनी बड़ी और टैलेंटेड स्टार कास्ट देखकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. वहीं  सलमान खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और रणवीर सिंह जैसी बड़ी बॉलीवुड हस्तियों ने भी कैमियो किया है.

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज़

Advertisement

इस सीरीज़ को  आर्यन की माँ गौरी खान और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. बॉनी जैन और अक्षत वर्मा इसके एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.  यह शो जल्द ही  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें