लद्दाख में ‘Gen Z’ बनकर हंगामा करने वाली लड़की पर भड़कीं रुपाली गांगुली, बोलीं- टूर नहीं, पहले स्कूल जाओ!
Ladakh Viral Girl: वीडियो में एक महिला पर्यटक सुरक्षा कर्मियों से बहस करती और रास्ता रोके जाने पर नाराजगी जताती दिखाई दे रही है. महिला खुद को Gen-Z बताते हुए कहती नजर आती है कि उनकी पीढ़ी इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करेगी.
Follow Us:
Ladakh Viral Girl: लद्दाख के मीनामर्ग चेक पोस्ट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला पर्यटक सुरक्षा कर्मियों से बहस करती और रास्ता रोके जाने पर नाराजगी जताती दिखाई दे रही है. महिला खुद को Gen-Z बताते हुए कहती नजर आती है कि उनकी पीढ़ी इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करेगी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगो के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग महिला की नाराजगी को समझने की बात कर रहे हैं, तो कई लोग उसके बात करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं.
रुपाली गांगुली ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए महिला के व्यवहार को गलत बताया. रुपाली ने तीखे अंदाज में लिखा कि इस तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं की जाएगी और टूर पर जाने से पहले महिला को स्कूल वापस जाना चाहिए. रुपाली की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा होने लगी. उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि देश की सुरक्षा और कठिन परिस्थितियों में तैनात जवानो या सुरक्षा कर्मियों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए.
हालांकि, इस मामले में एक जरूरी बात सामने आई है. सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा चेक पोस्ट भारतीय सेना का नहीं, बल्कि पुलिस का था. यानी घटना का भारतीय सेना से सीधे तौर पर संबंध नहीं है. रुपाली ने तीखे अंदाज मे लिखा कि इस तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं की जाएगी , घुमने जाने से पहले स्कूल वापस जाना चाहिए.
“We are not going to tolerate this nonsense.”
— Rupali Ganguly (@TheRupali) August 19, 2026
I think you need to go back to school before going on a tour, Nonsense! https://t.co/oUMyzsM1fo
आखिर क्या है पूरा मामला?
रिपोर्टों के मुताबिक, लद्दाख के इस रास्ते पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया था. पर्यटकों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए. इसी दौरान एक महिला पर्यटक की सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई.
वायरल वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “हम Gen Z हैं, हम ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे.” वह कथित तौर पर इस बात पर भी सवाल उठाती दिख रही है कि VIP मूवमेंट के लिए रास्ता खोला गया, जबकि आम पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा. वीडिय के कुछ अन्य हिस्सों में वह सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और टैक्स को लेकर भी सवाल करती नजर आती है.
"Army salaries are paid from our taxes," said a female tourist in Ladakh where traffic was being regulated.
— Lt Gen Satish Dua 🇮🇳 (@TheSatishDua) August 19, 2026
Don't know more details but this comment is a degradation of the soldiers sacrifice.
Army personnel also pay taxes.
Being border area, Ladakh has security sensitivities. pic.twitter.com/GqQuSqbJq7
वीडियो को कारगिल विजय दिवस से भी जोड़ा जा रहा
कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह घटना 25 जुलाई की है. उस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख की जोजिला-गुमरी मार्ग से यात्रा प्रस्तावित थी. खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ और नागरिकों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई.
वहीं, लद्दाख पुलिस की ओर से इसे कारगिल विजय दिवस के आसपास यानी 26 जुलाई से जुड़ा मामला बताया गया है. इसलिए घटना की सही तारीख को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं.
उमर अब्दुल्ला ने भी कसा तंज
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी महिला के “हम Gen Z हैं” वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे पुराने जमाने के “जानते नहीं मेरा बाप कौन है?” वाले अंदाज से जोड़ते हुए तंज किया.
इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि किसी परेशानी या असुविधा के खिलाफ आवाज उठाना गलत नहीं है, लेकिन विरोध करने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है. खासकर सीमावर्ती और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी है.
This “we are Gen Z” has become the new “jaantay nahin ho mera baap kaun hai”. The quickest way to erode any Gen Z goodwill is to start using it as a threat at the slightest perceived affront. https://t.co/ya5OJTgxIn
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 19, 2026यह भी पढ़ें
Gen z hai to kay kuch bhi bolegi????? Army hamari surksha karti hai unke sath esa bartav bardasht nahi Kiya Jana chahiye isko iske brtav ki saja milni chahiye
This uncultured lady does not know that Indian economic system is not developed by her stupid parents or in-laws from where she is looting money and flexing on it because she is not worthy enough to earn even single penny and can not have authority to explore and make money in Indian economy within Indian boundary.