Advertisement
Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला से भिड़े सिवेत तोमर, फटा कुर्ता, शो से हुए बाहर
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के महज दो दिन के अंदर शो में बवाल मच चुका है. कंटेस्टेंट सिवेत तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आरोप है कि उन्होंने शहजाद पूनावाला को पंच मारा और उनके कपड़े फाड़ दिए, जिसके चलते उन्हें शो से एविक्ट किया गया.
Advertisement
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का एपिसोड 26 सितंबर को एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था. महज दो दिन के अंदर शो में बवाल मच चुका है. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने कंटेस्टेंट सिवेत तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आरोप है कि उन्होंने शहजाद पूनावाला को पंच मारा और उनके कपड़े फाड़ दिए, जिसके चलते उन्हें शो से एविक्ट किया गया.
तेज प्रताप ने स्वरा भास्कर को किया रोस्ट? बातचीत के बाद लगाया ‘जय सनातन’ का नारा! VIDEO वायरल
शहजाद की बात पर भड़के सिवेत
Advertisement
शो के वायरल वीडियो के मुताबिक, सिवेत और शहजाद के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. सिवेत का नाम लेते हुए शहजाद कहते हैं कि वह करण पटेल की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं. इसके साथ ही वह अन्य आरोप भी उन पर लगाते हैं.
Advertisement
शो में सिवेत ने शहजाद से कहा था कि वह फिल्म 'पद्मावत' के जौहर वाले सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से नाराज हैं, इसलिए वह उनसे बात नहीं करेंगे. उनकी इसी बात पर शहजाद ने तंज कसते हुए कहा, ''जा सिवेत, जा भाई, जाओ करो अलायंस... ये है अलायंस, जो सिवेत टैटू बनाकर घूम रहा है, वो स्वरा भास्कर के साथ है अब....''
स्वरा भास्कर ने शहजाद को रोकने की कोशिश की
Advertisement
ये बात सुनकर स्वरा भास्कर बीच में गुस्से में बोलती हैं, ''उन्हें (सिवेत) बीच में क्यों ला रहे हो' इतने में सिवेत पीछे से आते हैं और शहजाद को धक्का दे देते हैं. स्वरा भास्कर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं.
वीडियो में सिवेत को शहजाद के साथ धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है. इस धक्का-मुक्की में शहजाद का कुर्ता फट जाता है.
'आप अपने हसबैंड को…’ स्वरा भास्कर पर भड़के शहजाद पूनावाला, मचा ऐसा बवाल देखते रह गए सब
Advertisement
आखिर में, मेकर्स हाथापाई के आधार पर सिवेत को शो से निकालने का फैसला करते हैं.
सिवेत के समर्थन में स्वरा और करण ने छोड़ा शो
स्वरा और करण पटेल इस फैसले से नाखुश दिखाई देते हैं. उनका कहना है कि शहजाद के उकसाने की वजह से मामला इतना बढ़ा. विरोध के तौर पर, स्वरा और करण ने भी सिवेत के साथ शो से बाहर निकलने का फैसला किया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि 'राइज एंड फॉल 2' को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. शो में कई नामचीन कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. इनमें करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, इरीना रुदाकोवा, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी समेत कई नाम शामिल हैं.