×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रो पड़े राजपाल यादव! बोले- ‘न जेब में पैसा बचा, न साथ देने वाला कोई यार’, भारी मन से तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

चेक बाउंस केस में कोर्ट के आदेश के बाद एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर किया. इस दौरान वे भावुक नजर आए.

Author
10 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
09:14 AM )
रो पड़े राजपाल यादव!  बोले- ‘न जेब में पैसा बचा, न साथ देने वाला कोई यार’, भारी मन से तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
Advertisement

रुपहले पर्दे की चकाचौंध हर किसी को आकर्षित करता है, लेकिन इसके पीछे छिपी काली सच्चाई भी इसका हिस्सा है. बॉलीवुड की इस ग्लैमरस दुनिया की तहों में कई ऐसी कड़वी सच्चाइयां दबी हैं, जिसे कुरेदने के बाद अक्सर लोगों की चीखें निकल जाती हैं. दरअसल, जो दिखता है, वो होता नहीं, और जो होता है वो हम देखकर भी यकीन नहीं कर पाते. हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और अपने अभिनय से लोगों को हंसने पर मजबूर करने वाले राजपाल यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर किया है. लेकिन सरेंडर करते समय राजपाल ने जो कहा, उसने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के खोखले रिश्तों को नंगा कर दिया है. 

राजपाल ने रोते हुए क्या कहा?

एक्टर राजपाल यादव ने सरेंडर किया है, ये तो आप जानते ही होंगे. लेकिन जानकारी के मुताबिक, पुलिस के सामने खुद को सरेंडर करते वक्त राजपाल यादव भावुक हो गए, और उन्होंने कहा कि, “सर, क्या करुं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. और कोई उपाय भी नहीं दिख रहा… सर, यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा”.

राजपाल को क्यों जाना पड़ा तिहाड़? क्या है मामला?

दरअसल, राजपाल से जुड़ा ये मामला साल 2010 का है. राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ को फ़ाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. नौबत ये आ गई है कि एक्टर को पैसे की तंगी हो गई, इतना ही नहीं, बैंक में पैसे न होने की वजह से राजपाल यादव द्वारा दिया हुआ चेक भी बाउंस हो गया. 

Advertisement

6 महीने तक जेल की हुई थी सजा

अप्रैल 2018 में, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को दोषी ठहराते हुए छह महीने जेल की सजा सुनाई थी. एक्टर ने इस फैसले के खिलाफ चुनौती देते हुए कई अपील के ज़रिए राहत मांगी. उन्हें राहत तो मिल गई, लेकिन इस दौरान अब उनकी बकाया रकम कथित तौर पर बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई है.

कोर्ट ने क्या कहा?

Advertisement

यह भी पढ़ें

हालांकि, राजपाल यादव ने बकाया राशी का कुछ हिस्सा लौटा दिया है, लेकिन तय डेडलाइन अंदर हिसाब न चुकाने की वजह से कोर्ट ने एक्टर के इरादों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. राजपाल यादव ने कोर्ट से राहत की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति की पब्लिक प्रोफाइल चाहे जो भी हो, बार-बार नरमी नहीं बढ़ाई जा सकती है. फिर कोर्ट ने राजपाल यादव को बिना किसी देरी के सरेंडर करने का निर्देश दिया और इसका पालन करते हुए राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें