Advertisement
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन का प्रकाश राज ने किया समर्थन, मोदी सरकार पर कसा तंज तो भड़क गए लोग
सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग क लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है, वहीं CJP को इस प्रोटेस्ट में सपोर्ट करने के लिए प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर अपने अंदाज़ में बयान बाजी करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर तंज कसा है.
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, मोदी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने का एक्टर एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. अब प्रकाश ने कॉकरोच जनता पार्टी यानि सीजेपी के Protest का खुलकर समर्थन किया है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ इस्तीफे की माँग को लेकर CJP मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोधी प्रदर्शन पर उतरी है. पार्टी का कहना है कि उनका ये विरोध प्रदर्शन और उनकी मांग चुनाव आयोग में असहमति के विवाद और वोटर लिस्ट के स्पेशसल इंटेंसिव रिविजन यानि SIR को लेकर है.
CJP के प्रोटेस्ट की आड़ में मोदी सरकार पर कसा तंज
अब CJP को इस प्रोटेस्ट में सपोर्ट करने के लिए प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर अपने अंदाज़ में बयान बाजी करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर तंज कसा है. प्रकाश राज ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था. "हाय फ्रेंड्स, हैप्पी महात्मा गांधी जयंती! यह हमारे बापू का दिन है, लेकिन जैसे ही हम यह जश्न मनाते हैं, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो हमारे महात्मा की हत्या करने वाले गोडसे का महिमामंडन करते हैं। ये वही सोच के लोग हैं जो सीएए (CAA) और अन्य माध्यमों के जरिए हमारी नागरिकता और हमारे लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे को खत्म करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं.”
Advertisement
'कॉकरोच' ऐसा कभी नहीं होने देंगे’
Advertisement
एक्टर ने वीडियो में आगे कहा, "इस देश का युवा, नागरिक समाज और 'कॉकरोच' ऐसा कभी नहीं होने देंगे। आज के दिन पूरे देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में नेहा बोहरा इसका नेतृत्व कर रही हैं, वहीं मुंबई में कॉकरोच वापस आ गए हैं। जाओ, बढ़-चढ़कर भाग लो और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस शांतिपूर्ण आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाओ.”
‘इस देश में अब 'ज्ञानू' का विसर्जन बाकी है’
Advertisement
एक्टर ने वीडियो के आख़िर में कहा, ठमेरे दोस्त, तुमसे कह रहा हूं- गणेश जी का विसर्जन तो हो गया, लेकिन इस देश में अब 'ज्ञानू' का विसर्जन बाकी है. ज्ञानू… और तुम भी रंगा-बिल्ला! अब बहुत हो गया भाई, हम देख लेंगे. तुम लोगों का काम अब खत्म हो चुका है, मैं तो बस ऐसे ही पूछ रहा हूँ.”
Cockroaches are back .. 💪💪💪. Happy Gandhi Jayanthi #PeacefulProtests #ScrapSIR #SaveDemocracy #justasking https://t.co/yEFonpz3KV
— Prakash Raj (@prakashraaj) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 2, 2026
प्रकाश राज पर भड़के लोग
Advertisement
अब जिस तरह से प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, उसके बाद से ही एक्टर की आलोचना हो रही है, लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्टर की क्लास लगा दी है. एक यूजर ने लिखा, “लगता है कल रात तुमने जमकर शराब पी होगी, क्योंकि होश-ओ-हवास में कोई भी ऐसी बकवास बात नहीं करेगा.”
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपने पूरी ज़िंदगी नकारात्मक भूमिका निभाई और इस देश के लिए एक नकारात्मक खिलाड़ी बन गए. आप पूरी तरह से देश-विरोधी तत्व हैं. आप नकारात्मक भूमिकाएँ निभाने में माहिर हैं क्योंकि आप असल में देश-विरोधी हैं.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “सर कुछ देश के लिए करो.आप एक अच्छे विलेन है. एक हीरो बनने की कोशिश करो. हमेशा मोदी के विरोध में खड़े होने से कुछ नहीं होगा.कुछ नहीं उखाड़ पाओगे. मोदी शेर है.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सो जा, बदमाश आदमी. CJP से कोई फ़ायदा नहीं है क्योंकि हर जगह विरोध-प्रदर्शनों के कारण रास्ते बंद हैं. सब जानते हैं कि क्या खेल खेला जा रहा है.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे भाई, पहले कल रात के हैंगओवर से तो बाहर आओ! तुम बिल्कुल बकवास और गंदी बातें कर रहे हो.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम समेत सभी कॉकरोच कुचल दिए जाओगे. बस बता रहा हूँ.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Tu pagal ho gaya hai...tujhe main problems abhi samajh hi nahi aayi ki Modi jaruri kyun hai?Time par pata chal jayega”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Modi ko chhodke isko kuchh kaam nahi ..so much obsessed with modiji ... nonsense”
Advertisement
जानें क्या है मामला
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मुख्य रूप से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के कारण मांगा जा रहा है. विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के जरिए साफ्टवेयर का इस्तेमाल करके वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिसे वो मताधिकार से वंचित करने का फर्जीवाड़ा बता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया था कि अन्य चुनाव आयुक्तों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म 6 से जुड़े कुछ फैसलों पर आंतरिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराई थीं. विपक्ष का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने सामूहिक निर्णय लेने के बजाय अकेले अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया है.
बीजेपी ने इस मामले पर क्या कहा
Advertisement
यह भी पढ़ें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक तथा संगठनों जैसे कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन किया है और ज्ञानेश कुमार पर पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है और चुनाव आयोग का बचाव किया है.बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की छवि को धूमिल करने के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है और इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया है.