Advertisement
'देशभक्ति चुप रहने में नहीं...' CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, Vijay Varma ने ऐसे कसा तंज! पोस्ट हो रही जमकर वायरल
Human Qureshi: बॉलीवुड के दो चर्चित सितारे विजय वर्मा और हुमा कुरैशी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. जहां विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए पोस्ट शेयर किया, वहीं हुमा कुरैशी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार का समर्थन किया. दोनों कलाकारों की पोस्ट अब चर्चा में हैं
Advertisement
Delhi Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अपनी आवाज उठा रहे हैं. वहीं, पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.अब बॉलीवुड के दो चर्चित सितारे विजय वर्मा और हुमा कुरैशी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. जहां विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए पोस्ट शेयर किया, वहीं हुमा कुरैशी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार का समर्थन किया. दोनों कलाकारों की पोस्ट अब चर्चा में हैं...
विजय वर्मा ने अपने पोस्ट में क्या कहा?
अभिनेता विजय वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर शेयर की. इस फोटो पर लिखा, 'फ्री और फेयर इलेक्शन का चेहरा.' इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड फिल्म सेविंग प्राइवेट रेयान के नाम का इस्तेमाल करते हुए तंज कसा और लिखा, 'सेविंग प्राइवेट ग्यान.' इस तस्वीर के अलावा विजय ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे नेशनल हीरो को बचाने के लिए फोर्सेस का साथ आना देखकर बहुत खुशी हुई, इनकी हर कीमत पर रक्षा की जाए.' विजय वर्मा का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है..
Advertisement
हुमा कुरैशी ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन
Advertisement
दूसरी ओर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में अपनी बात रखी.. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना और सरकार से सवाल पूछना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है. उनके मुताबिक, लोकतंत्र में अपनी बात रखने के लिए किसी को एहसानमंद महसूस करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए.
हुमा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन या विरोध में नहीं ह. वह केवल उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो शांतिपूर्वक अपनी बात रखना चाहते हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं.
Advertisement
1 साल तक जंतर-मंतर जाने पर रोक! अभिजीत दिपके ने शर्तें तोड़ीं तो क्या होगा?
'देशभक्ति का मतलब चुप रहना नहीं'
हुमा कुरैशी ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि उन्हें अपनी राय रखने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन देश के प्रति उनका प्यार उन्हें चुप रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. उन्होंने साफ किया कि देशभक्ति साबित करने के लिए किसी को हर बात पर खामोश रहना जरूरी नहीं है.
Advertisement
उनके मुताबिक, लोकतंत्र में सवाल पूछना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताना देश विरोधी गतिविधि नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, ताकि किसी भी नागरिक को अपनी आवाज उठाने से रोका हुआ महसूस न हो.
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया मामला
यह भी पढ़ें
विजय वर्मा के व्यंग्य भरे पोस्ट और हुमा कुरैशी के समर्थन वाले बयान ने इस मुद्दे पर नई चर्चा शुरू कर दी है. दोनों कलाकारों ने अपने-अपने तरीके से अपनी राय रखी है. फिलहाल, दिल्ली में प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहस जारी है.