Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलीं और JPSC-JSSC आंदोलन को दिया समर्थन

Kunika Sadanand: पीयूष मिश्रा के बाद एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी छात्रों के समर्थन में रांची पहुंची हैं. बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं कुनिका ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की.

Image Source: Kunickaa Sadanand/ Instagram
Loading Ad...

Kunika Sadanand: देश में कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं, जिनका असर सीधे आम लोगों और खासकर युवाओं के भविष्य से जुड़ा होता है. रांची में इन दिनों छात्रों का आंदोलन भी ऐसा ही एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. JPSC और JSSC जैसी सरकारी परीक्षाओं को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. परीक्षा में कथित धांधली और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कई दिनों से छात्र अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसी वजह से छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं.
छात्रों का कहना है कि सरकारी नौकरी की परीक्षा उनके लिए सिर्फ एक एग्जाम नहीं होती, बल्कि उनके कई सालों की मेहनत और उनके पूरे भविष्य से जुड़ी होती है. ऐसे में अगर परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली होती है, तो इसका सीधा नुकसान उन युवाओं को होता है जो दिन-रात मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचते है. यही वजह है कि छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और अब इस आंदोलन को फिल्म और मनोरंजन जगत से भी समर्थन मिलने लगा है.

पीयूष मिश्रा के बाद अब रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद

रांची में चल रहे छात्रों के इस प्रदर्शन को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सिगर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) भी अपना समर्थन दे चुके हैं. वह कई दिनों तक प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे और छात्रों के साथ खड़े नजर आए. उन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से सवाल किए और इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनके कुछ बयानों और नसीरुद्दीन शाह पर किए गए तंज की भी काफी चर्चा हुई थी.
अब पीयूष मिश्रा के बाद एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी छात्रों के समर्थन में रांची पहुंची हैं. बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं कुनिका ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की. प्रदर्शन के 23वें दिन वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं. यहां उन्होंने काफी समय छात्रों के बीच बिताया और उनकी बातें सुनीं.

Loading Ad...

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से भी मिलीं कुनिका

कुनिका सदानंद सिर्फ धरने पर बैठे छात्रों से ही नहीं मिलीं, बल्कि उन्होंने उन स्टूडेंट्स से भी मुलाकात की जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उन्होंने वहां मौजूद छात्रों का हालचाल पूछा और उनकी स्थिति के बारे में जाना. इस दौरान एक छात्रा से बात करते हुए कुनिका काफी भावुक और परेशान नजर आईं.
किसी भी युवा को अपने अधिकार और भविष्य के लिए इस तरह भूख हड़ताल पर बैठे देखना आसान नहीं होता. कुनिका के चेहरे पर भी छात्रों की हालत को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही थी. वह काफी देर तक वहां बैठीं और एक-एक करके प्रदर्शन में शामिल छात्रों से मिलने की कोशिश करती रहीं. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद छात्रों और दूसरे लोगों का ध्यान खींचा.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर भी लगातार उठा रही हैं छात्रों की आवाज

कुनिका सदानंद का छात्रों के इस आंदोलन से जुड़ना अचानक नहीं है. वह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के जरिए झारखंड में चल रहे इस मुद्दे पर लगातार अपनी आवाज उठा रही थीं. वह वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील करती नजर आईं कि जिस तरह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए NEET प्रदर्शन के दौरान छात्रों को समर्थन मिला था, उसी तरह रांची के छात्रों की आवाज को भी लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए.
उनका कहना है कि छात्रों की मांगों और उनकी परेशानियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचे और मामले में जल्द कोई कार्रवाई हो सके. सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के बाद अब वह खुद रांची पहुंचीं और छात्रों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया.

पाकिस्तान राष्ट्रपति जरदारी ने हिंदुओं पर बोला कुछ ऐसा, जावेद अख्तर ने याद दिलाया ‘10%’ वाला किस्सा

Loading Ad...

जंतर-मंतर पर भी छात्रों के साथ खड़ी नजर आई थीं कुनिका

छात्रों के मुद्दों को लेकर कुनिका सदानंद पहले भी अपनी सक्रियता दिखा चुकी हैं. जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखती रही थीं. इतना ही नहीं, वह खुद दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से मिली थीं.
अब रांची पहुंचकर उन्होंने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह छात्रों की आवाज को समर्थन देने के लिए उनके बीच जाने से पीछे नहीं हटेंगी. उनके रांची पहुंचने पर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कई छात्र और दूसरे लोग काफी उत्साहित नजर आए. छात्रों के बीच एक अभिनेत्री का पहुंचना और उनकी परेशानियों को करीब से समझना उनके लिए भी भावुक पल रहा.

फिलहाल रांची में छात्रों का यह आंदोलन लगातार जारी है. छात्रों की मांग है कि परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों को गंभीरता से लिया जाए और उनके भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो. ऐसे में पीयूष मिश्रा के बाद कुनिका सदानंद का छात्रों के बीच पहुंचना इस आंदोलन के लिए एक और बड़ा समर्थन माना जा रहा है. अब देखना होगा कि छात्रों की लगातार उठ रही आवाज सरकार तक कितनी मजबूती से पहुंचती है और इस मामले में आगे क्या कदम उठाया जाता है. 

Loading Ad...

 

यह भी पढ़ें

Input - IANS 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...