Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भांजे इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं किरण राव, भारत छोड़ने के नोटिस पर बोलीं- वाह! अब मुंबई पुलिस भी?

Imran Khan: इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है. कई लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच आमिर खान की एक्स पत्नी और फिल्म मेकर किरण राव ने भी इमरान खान के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिनके बाद उनका पोस्ट चर्चा में आ गया है.

Image Source: Imran Khan/ Kiran Rao Instagram
Loading Ad...

Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं. मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर सामने आई है. इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है. कई लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच आमिर खान की एक्स पत्नी और फिल्म मेकर किरण राव ने भी इमरान खान के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिनके बाद उनका पोस्ट चर्चा में आ गया है.

इमरान खान के नोटिस पर किरण राव ने क्या कहा?

आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार चार स्टोरी शेयर कीं. इनमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई और इमरान खान को मिले नोटिस पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इमरान खान से जुड़ी खबर शेयर करते हुए किरण ने लिखा, 'वाह! अब मुंबई पुलिस भी?' उनके इस छोटे से सवाल से साफ पता चलता है कि वह इस मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रही हैं.

Loading Ad...

किरण राव ने इमरान खान के भारत में रहने और उनकी जिंदगी से जुड़े पहलुओं का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि इमरान 43 साल के हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल भारत में बिताए हैं. यहीं उन्होंने पढ़ाई की, काम किया, सफलता देखी और असफलताओं का सामना भी किया. उन्होंने यहीं प्यार किया और जिंदगी के कई अनुभव हासिल किए. किरण की इस बात से जाहिर होता है कि वह इमरान के भारत से लंबे जुड़ाव को अहम मानती हैं.

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी जताई नाराजगी

Loading Ad...

किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उनके बाल खींचे. इस वीडियो के साथ किरण ने अपने दोस्तों को प्रदर्शन के दौरान सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने लिखा कि यह जमीनी हकीकत है और दिल्ली पुलिस का ऐसा व्यवहार शर्मनाक है.

इसके अलावा, उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में दिल्ली पुलिस उन्हें इंडिया गेट से हटाती नजर आ रही थी. .इस पर दुख जताते हुए किरण ने लिखा कि यह सब देखना बेहद दुखद है.

आखिर इमरान खान को क्यों मिला भारत छोड़ने का नोटिस?

Loading Ad...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान ने 10 अक्टूबर को क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था. इसके बाद 11 अक्टूबर को BJP नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से इमरान की नागरिकता और प्रदर्शन में उनकी भागीदारी की जांच करने की मांग की थी. उनका दावा था कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं.

'हम किसी से डरते नहीं...', एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब, मुकेश अंबानी ने कर दिया बड़ा चैलेंज!

यह भी पढ़ें

इसके बाद इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर सामने आई. हालांकि, इमरान इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में हैं. उनके वकीलों के मुताबिक, वे बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे. उनकी कानूनी टीम का कहना है कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इमरान ने किस कानूनी प्रावधान का उल्लंघन किया है. अब इस मामले में अदालत का रुख क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...