Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का जया बच्चन ने किया समर्थन, मोदी सरकार पर कसा तंज तो भड़क गए लोग

सपा सांसद जया बच्चन ने इस मामले पर रिएक्ट किया है, उन्होंने सीधे बीजेपी पर निशाना साधा है, दरअसल इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं, पार्टी का कहना है कि विपक्ष इस मामले को हाईजैक कर रहा है. अब बीजेपी के आरोपों पर जया बच्चन ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि आरोप लगाना बीजेपी का काम है. वो सत्ता में हैं, इसलिए वो ऐसा करेंगे ही. हम अपना काम कर रहे हैं. हमारी पार्टी का नेतृत्व हमें जो भी निर्देश देगा, हम उसी के हिसाब से काम करेंगे.

Image Credits: IANS/Video Grab
Loading Ad...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं इस बीच बीजेपी को श्राप देने वाली एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन कहां चुप बैठने वाली थी. जया बच्चन ने भी मोदी सरकार पर अपनी भड़ास निकालने का एक भी मौका नहीं छोड़ा. 

दरअसल हाल ही में INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वार से चुनाल आयोग तक विरोध मार्च निकाला था. हालांकि पुलिस बैरिकेडिंग की वजह से मार्च नीति आयोग दफ़्तर के बाहर रुख़ गया. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मार्च रुकने के बाद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया  था.

‘आरोप लगाना बीजेपी का काम है’

Loading Ad...

वहीं इस बीच सपा सांसद जया बच्चन ने इस मामले पर रिएक्ट किया है, उन्होंने सीधे बीजेपी पर निशाना साधा है, दरअसल इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं, पार्टी का कहना है कि विपक्ष इस मामले को हाईजैक कर रहा है. अब बीजेपी के आरोपों पर जया बच्चन ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि आरोप लगाना बीजेपी का काम है. वो सत्ता में हैं, इसलिए वो ऐसा करेंगे ही. हम अपना काम कर रहे हैं. हमारी पार्टी का नेतृत्व हमें जो भी निर्देश देगा, हम उसी के हिसाब से काम करेंगे. 

Loading Ad...

‘गणेश जी बुरी चीजों की मदद नहीं करते हैं’

बीजेपी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने मदद नहीं की हमारी, गणेश जी ने की है, इस सवाल के जवाब में जया बच्चन ने कहा, “गणेश जी बुरी चीजों की मदद नहीं करते हैं. जब हम प्रार्थना करते हैं तो सबसे पहले गणेश जी की प्रार्थना करते हैं. शुभारंभ उन्हीं से कराते हैं. शुभारंभ उन्हीं से हम लोगों ने किया है, वही हम लोगों की देखभाल करेंगे.

Loading Ad...

‘हमारा पार्टी नेतृत्व जो भी कहेगा हम वही करेंगे’

वहीं जब जया बच्चन से पूछा गया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के मुद्दे पर जिस तरह से विपक्ष लगातार CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तेफा मांग रहा, क्या इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है? इस सवाल के जवाब में जया ने  कहा कि” इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं. इस मामले में हमारा पार्टी नेतृत्व जो भी कहेगा हम वही करेंगे.”

जया बच्चन ने पत्रकार संग किया बुरा बर्ताव

जया बच्चन का इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्रकार जया बच्चन से प्रदर्शन में लगे एक पोस्टर को लेकर सवाल करने की कोशिश करता है. इसी दौरान जया बच्चन रिपोर्टर के माइक को हाथ से हटाती हुई नजर आती हैं और सवाल का जवाब नहीं देतीं. उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

जया बच्चन पर भड़के लोग 

Loading Ad...

जब जिस तरह से जया बच्चन ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भड़ास निकाली है और पत्रकार के साथ बुरा बर्ताव किया है, उसके बाद से ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. लोग जमकर उन्हें लताड़ लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “किसने इनको राजनीतिक पार्टी में शामिल किया...उसके व्यवहार को देखो....एगो किस बात का है..पैसा का या अभिनेत्री रह चुकी हैं उसका....निराश महिला.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “विरोध में पागल हो गए हैं, बुद्धि काम कर नहीं रही इनकी.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Rekha jyada deserving thi, galat decision ho gaya Big b se”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  ‘वो सबसे बुरे इंसानों में से एक है, पूरी तरह से शर्म की बात है. उसका व्यवहार उसके जीवन और नज़रिए को दर्शाता है.

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,  “Kitni pagal aurat hai ye”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, Bechara amitabh , abhishek, ashwarya

Loading Ad...

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं जया बच्चन

बता दें कि ये पहली नहीं है, जब जया बच्चन ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली हो, इससे पहले भी वो कई बार सरकार पर निशाना साध बुरी फँस चुकी हैं. इसके अलावा अपने बर्ताव की वजह से भी  जया बच्चन आए दिन आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं. अब वो एक बार फिर से पत्रकार संग बुरा बर्ताव कर बुरी फँस गई हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

https://www.facebook.com/reel/1773800437186785

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...