Advertisement
पाकिस्तान के आजादी दिवस पर बजा भारत का देशभक्ति गाना, PAK हीरोइनों की हुई जमकर किरकिरी, वीडियो देख भड़के लोग
Indian patriotic song played on Pakistan Independence Day: आम लोगों से लेकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे तक इस मौके पर अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के झंडे, हरे कपड़े और आजादी से जुड़े पोस्ट खूब देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान की कुछ एक्ट्रेसेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
Advertisement
Indian patriotic song played on Pakistan Independence Day: पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को आजादी का दिन यानी यौम-ए-आजादी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. आम लोगों से लेकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे तक इस मौके पर अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के झंडे, हरे कपड़े और आजादि से जुड़े पोस्ट खूब देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान की कुछ एक्ट्रेसेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके जश्न मनाने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है..
पाकिस्तानी झंडा और भारत का देशभक्ति गाना
वायरल हो रहे वीडियो में पांच पाकिस्तानी हसीनाएं नजर आ रही हैं. सभी के हाथों में पाकिस्तान का झंडा है और वे खुशी के साथ हंसते हुए और झूमते हुए आजादी का जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं पहली नजर में वीडियो बिल्कुल समान्य लगता है, लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर ध्यान जाता है, पूरा मामला अलग नजर आता है. दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के इस वीडियो में भारत की फिल्म 'राजी' का देशभक्ति गाना 'ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू...' सुनाई दे रहा है..
यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है. जिस मौके पर पाकिस्तानी सितारे अपने देश की आजादी का जश्न मना रहे थे, उस दौरान एक भारतीय फिल्म का देशभक्ति गीत इस्तेमाल किया गया. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाए देनी शुरू कर दीं.
Advertisement
'राजी' की वजह से और बढ़ा विवाद
Advertisement
मामला सिर्फ भारतीय गान के इस्तेमाल तक सीमित नहीं रहा. जिस फिल्म का यह गाना है, यानी आलिया भट्ट की 'राजी', उसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के तनाव और जासूसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसी वजह से कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आजादी के मौके पर पाकिस्तान का झंडा लेकर ऐसी फिल्म के गाने पर जश्न मनाना बिल्कुल सही चुनाव नहीं था. हालांकि, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे केवल गाने के गलत चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे लापरवाही बता रहे हैं.
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलीं और JPSC-JSSC आंदोलन को दिया समर्थन
Advertisement
इंफ्लुएंसर ने भी उठाए सवाल
यह भी पढ़ें
पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेसेस के गाने के चुनाव पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जानी-मानी हस्तियां होने के नाते उन्हें इस तरह की चीजों को लेकर थोड़ा ज्यादा सावधान रहना चाहिए था. उनका कहना था कि यह बॉलीवुड या भारतीय संगीत का विरोध करने की बात नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय दिवस पर इस्तेमाल किए जाने वाले गाने का चुनाव सोच-समझकर होना चाहिए.
उन्होने यह भी कहा कि ऐसी गलती के कारण सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक बन सकता है. फिलहाल यह वीडियो तेजी से चर्चा में है और पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का यह अंदाज लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है.