Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘मेरी बुराई करके मिली शोहरत’, सुनीता के बयानों पर गोविंदा ने कसा तंज

Govinda-Sunita: सुनीता ने अपने पति से मिले कथित धोखे को लेकर अपना दर्द भी जाहिर किया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें बार-बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और अब उन्होंने इसके साथ जीना सीख लिया है. उनके इन बयानों के बाद एक बार फिर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Govinda-Sunita Statement: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन बीते कुछ समय में सुनीता ने अपने पति के रिश्ते और निजी जिंदगी को लेकर कई बार खुलकर बातें की हैं. सुनीता ने सार्वजनिक तौर पर गोविंदा पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं. उन्होंन यहां तक दावा किया है कि अभिनेता का उनसे काफी छोटी उम्र की एक अभिनेत्री के साथ अफेयर रहा है. इन आरोपों के बीच गोविंदा ने लंबे समय तक इस मामले पर खुलकर कोई जवाब नहीं दिया था. अब पहली बार उन्होंने अपनी पत्नी के इन बयानों पर प्रतिक्रिया दी है और जिस अंदाज में उन्होंने बात की, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

हाल ही में सुनीता आहूजा को फराह खान और रितेश देशमुक के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में देखा गया था. शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें को-कंटेस्टेंट्स के साथ साझा की थीं. सुनीता ने अपने पति से मिले कथित धोखे को लेकर अपना दर्द भी जाहिर किया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें बार-बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और अब उन्होंने इसके साथ जीना सीख लिया है. उनके इन बयानों के बाद एक बार फिर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.

गोविंदा ने पहली बार दिया पत्नी के आरोपों पर जवाब

Loading Ad...

अब गोविंदा ने एएनआई के साथ बातचीत में सुनीता के आरोपों और उनके सार्वजनिक बयानों पर अपनी बात रखी है. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी आरोप का जवाब देने के बजाय इशारों में अपनी बात कही. अभिनेता ने पत्नी के व्यवहार और उनके बयानों पर बात करते हुए कहा कि सुनीता उन्हें सार्वजनिक रूप से भले ही गालियां देती हों, लेकिन वह उनके साथ अपने रिश्ते को सिर्फ नकारात्मक नजरिए से नहीं देखते.
गोविंदा ने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से गाली देती हैं और वह आज भी उनके हाथ से खाना खाते हैं. अभिनेता के इस बयान से साफ है कि वह पत्नी के साथ अपने रिश्ते में आई खटास के बावजूद उनके प्रति सम्मान और अपनापन रखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हर इंसान अपने तरीके से जीवन जीता है और आखिरकार हर किसी की जिंदगी में क्या होना है, यह भगवान के हाथ में है.

Loading Ad...

शुवेंदु सरकार का बड़ा ऐलान, आपातकाल में जेल जाने वालों को मिलेगी ₹10 हजार मासिक पेंशन

सुनीता ने बच्चों की परवरिश में निभाई बड़ी भूमिका

Loading Ad...

गोविंदा ने बातचीत के दौरान सुनीता की एक ऐसी बात की तारीफ भी की, जिसे लेकर शायद ही कोई विवाद हो. उन्होंने माना कि उनकी पत्नी ने बच्चों की परवरिश में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. अभिनेता के मुताबिक, सुनीता ने सिर्फ उनके बेटे यशवर्धन और बेटी टीना की देखभाल नहीं की, बल्कि परिवार के दूसरे बच्चों को भी मां जैसा प्यार दिया है.
गोविंदा की इस बात को उनके भांजे कृष्णा अभिषेक से जोड़कर भी देख जा रहा है. कृष्णा और गोविंदा के परिवार के बीच लंबे समय तक रिश्तों में तनाव की खबरें आती रही हैं. ऐसे में गोविंदा का परिवार के दूसरे बच्चों को सुनीता द्वारा दिए गए प्यार का जिक्र करना काफी मायने रखता है. अभिनेता ने यह भी कहा कि जिंदगी में कई ऐसे लोग होते हैं जिनके सहयोग के बिना इंसान सफलता की ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकता. उनके मुताबिक, सुनीता भी उनकी जिंदगी में ऐसा ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

पत्नी के स्टारडम पर गोविंदा ने कसा तंज?

गोविंदा ने बातचीत के दौरान सुनीता की लोकप्रियता और उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर भी एक तरह का तंज किया. उन्होंने इशारों में कहा कि कई बार किसी व्यक्ति के बारे में बुरा बोलना भी लोगों का ध्यान खींचने का आसान तरीका बन जाता है. उनके मुताबिक, सुनीता को भी उनके बारे में बोलने और उनकी आलोचना करने से पहचान मिली है.
हालांकि, गोविंदा ने यह बात सीधे आरोप के रूप में नहीं कही. उन्होंने अपने अंदाज में समझाया कि कई बातें ऐसी होती हैं जिन्हें शब्दों में पूरी तरह नहीं बताया जा सकता. उनका कहना था कि अगर कोई व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी की सिर्फ एक झलक लोगों के सामने रखता है तो जरूरी नहीं कि उसके आधार पर रिश्ते को पूरी तरह गलत या सही मान लिया जाए.. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या सफलता या लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपने ही लोगों के बारे में बुरा बोलना जरूरी है.

Loading Ad...

‘पहले तारीफ, फिर बुराई... इसमें भी प्यार नजर आता है’

गोविंदा ने सुनीता के बोलने के तरीके पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सुनीता अक्सर पहले कुछ अच्छी बातें कहती हैं और उसके बाद उनकी बुराई कर देती हैं. अभिनेता ने मजाकिया लेकिन भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें सुनीता के इस व्यवहार में भी प्यार नजर आता है.
गोविंदा के इस बयान से ऐसा लगता है कि वह अपनी पत्नी के सार्वजनिक बयानों से पूरी तरह खुश भले न हों, लेकिन उनके पीछे छिपी भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं. उन्होंने सुनीता की आलोचना करने के बजाय यह बताने की कोशिश की कि इतने सालों के रिश्ते में दोनों के बीच की बॉन्डिंग को सिर्फ बाहर से दिखने वाली बातों के आधार पर नहीं समझा जा सकता.

रिश्ते में उतार-चढ़ाव के बावजूद परिवार को लेकर एकजुट नजर आए गोविंदा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चाहे जितनी भी बातें सामने आती रही हों, अभिनेता ने अपनी बातचीत में परिवार की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने सुनीता की बच्चों की परवरिश और परिवार के प्रति उनकी भूमिका की तारीफ की. इससे यह संकेत मिलता है कि निजी मतभेदों और सार्वजनिक बयानबाजी के बावजूद गोविंदा अपनी पत्नी के योगदान को नकारते नहीं हैं.
फिलहाल, सुनीता के पुराने आरोपों पर गोविंदा ने पहली बार जिस तरह प्रतिक्रिया दी है, उसने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है. अभिनेता ने सीधे तौर पर किसी कथित अफेयर या धोखे के आरोप पर सफाई नहीं दी, लेकिन उनके जवाब में रिश्ते की कड़वाहट के साथ-साथ अपनापन और पुरानी बॉन्डिंग की झलक जरूर दिखाई दी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...