Advertisement
'दर्द नहीं देखा...' राष्ट्रगान में लड़खड़ाईं Hina Khan, लोगों ने दी बद्दुआ, अब छलका एक्ट्रेस का दर्द
Hina Khan: हाल ही में बातचीत के दौरान हिना ने उस घटना का जिक्र किया, जब राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने के तरीके को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था.
Advertisement
Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं. हिना यह पॉडकास्ट अपने पति रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर करती हैं. इसमें चारों सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों के साथ-साथ सोशल मीडिया, ट्रोलिंग और पब्लिक फिगर होने की चुनौतियों पर खुलकर बात करते हैं. हाल ही में बातचीत के दौरान हिना ने उस घटना का जिक्र किया, जब राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने के तरीके को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था.
उस समय खुद एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं हिना
हिना ने बताया कि जिस वक्त उन्हें राष्ट्रगान के दौरान ट्रोल किया गया, उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह अपनी जिंदगी के बेहद कठिन दौर से गुजर रही थीं. उन्होंने बताया कि कई बार वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती थीं. अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता था या तेज गर्मी महसूस होने लगती थी, जिसकी वजह से उनका शरीर कांपने लगता था. दवाइयों और इलज के कारण भी उन्हें ऐसी परेशानियां होती थीं.
हिना के मुताबिक, वह उस समय अपनी शारीरिक दिक्कतों को संभालते हुए राष्ट्रगान में शामिल हुई थीं. लेकिन लोगों ने उनकी मजबूरी समझने के बजाय उनके खड़े होने के तरीके को देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हिना ने कहा कि उन्हें उस समय सबसे ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था.
Advertisement
Advertisement
सिर्फ एक वीडियो देखकर लोग बनाने लगे राय
हिना ने सोशल मीडिया पर लोगों के जल्दबाजी में फैसला सुनाने की आदत पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर किसी घटना की सिर्फ एक छोटी सी वीडियो क्लिप देखते हैं और उसी के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं. कई बार कोई मीडिया हाउस उस क्लिप को खबर के तौर पर दिखा देता है और देखते ही देखते वही बात बड़ी खबर बन जाती है.
हिना की बातों से साफ था कि उस घटना ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया था. जिस समय वह अपनी सेहत और जिंदगी की परेशानियों से जूझ रही थीं, उसी समय उन्हें लोगों की आलोचना भी सहनी पड़ी.
Advertisement
रॉकी जायसवाल ने भी किया पत्नी का समर्थन
इस बातचीत के दौरान रॉकी जायसवाल ने भी हिना का साथ दिया. उन्होंने कहा कि लोगों के पास किसी मामले के फैक्ट्स चेक करने का समय नहीं होता, लेकिन अपनी राय बनाने और उसे सोशल मीडिया पर लिखने का पूरा समय होता है. उनके मुताबिक, किसी के बारे में राय बनाना आसान है, क्योंकि अक्सर उसका कोई सीधा नतीजा भुगतना नहीं पड़ता.
कैंसर से जंग के दौरान भी हिना ने दिखाई हिम्मत
Advertisement
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि हिना खान को स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था. उन्होंने बेहद हिम्मत के साथ इस बीमारी और उसके इलाज का सामना किया. अपनी इस मुश्किल जर्नी के दौरान हिना ने कई बार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी परेशानियों के बारे में बताया. उनके कई वीडियो देखकर फैंस भी भावुक हुए.
हिना की कहानी यही सिखाती है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली कुछ सेकेंड की वीडियो किसी इंसान की पूरी सच्चाई नहीं बतात. इसलिए किसी को जज करने से पहले उसकी परिस्थिति समझना और थोड़ी संवेदनशीलता दिखाना बेहद जरूरी है.