जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बोनी कपूर ने दिखाए अपने ‘सिग्नेचर लुक्स’, जाह्नवी के साथ तस्वीरें शेयर कर जीता दिल; ओरी ने किया मजेदार कमेंट

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने अपने फॉर्मल, कैजुअल और पायजामा-कुर्ता लुक्स की झलक दिखाते हुए फैशन पर मजेदार टिप्पणी की.

बोनी कपूर ने दिखाए अपने ‘सिग्नेचर लुक्स’, जाह्नवी के साथ तस्वीरें शेयर कर जीता दिल; ओरी ने किया मजेदार कमेंट
Image Source: IANS
Advertisement

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ अपने सिग्नेचर लुक्स की झलक साझा की. फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ अपने सिग्नेचर लुक्स की झलक साझा की.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के साथ पोज देते हुए तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की और कैप्शन में लिखा, 'फॉर्मल्स, कैजुअल्स और अचकन के ट्विस्ट वाले सेल्फ-स्टाइल्ड पायजामा-कुर्तों में बिताए पिछले कुछ हफ्ते.' तस्वीरों में बोनी और जाह्नवी साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं, जो उनके सहज और स्टाइलिश पलों की झलक दिखाती हैं. इन तस्वीरों के साथ बोनी कपूर ने अपने हालिया फैशन विकल्पों पर एक मजेदार टिप्पणी भी साझा की.

तस्वीरों में दिखी पिता-पुत्री की बॉन्डिंग

यह पोस्ट पिता-पुत्री की गर्मजोशी और आत्मीयता भरे रिश्ते को दर्शाती .पहली तस्वीर में बोनी कपूर अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए खुशी से मुस्कुराते नजर आए. दूसरी तस्वीर में फिल्म निर्माता नीले रंग के कोट और काली पैंट में दिखाई दिए, जबकि ‘धड़क’ अभिनेत्री फ्लोरल आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. तीसरी तस्वीर में बोनी कपूर ऑल-ब्लैक सूट में आकर्षक अंदाज में नजर आए। अन्य तस्वीरों में निर्देशक को कैजुअल परिधानों में देखा जा सकता है.

Advertisement

ओरी ने किया मजेदार कमेंट

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने लिखा, “यह हैंडसम आदमी कौन है?' जाह्नवी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं. उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी अभिनेत्री हैं. इससे पहले फादर्स डे के अवसर पर ‘मिली’ अभिनेत्री ने अपने पिता बोनी कपूर के लिए एक भावुक संदेश साझा किया था. उन्होंने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने पिता की गोद में बैठी नजर आ रही थीं.

फादर्स डे पर जाह्नवी ने लिखा था भावुक संदेश

Advertisement

यह भी पढ़ें

जाह्नवी ने लिखा था, 'फादर्स डे की शुभकामनाएं उस सबसे बेहतरीन इंसान को जिसे मैं जानती हूं. सबसे अच्छा दिल, सबसे अच्छी सोच, सबसे प्यार करने वाले, सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले, सबसे मजेदार और सबसे कूल, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, जो हर किसी के लिए सब कुछ करते हैं और बदले में कुछ भी उम्मीद नहीं रखते। आप मेरा सहारा हैं. मैं आपको दुनिया का सबसे खुश और सबसे गर्वित पापा बनाना चाहती हूं और मैं वादा करती हूं कि इसके लिए हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी. जिन दिनों मैं आपको परेशान करती हूं, उसके लिए माफ कीजिए। आई लव यू पापा.'

(INPUT-IANS)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें