Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM मोदी के सियासी सफर के 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड ने दी बधाई, विरोधियों को नहीं होगा बर्दाश्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं. वहीं इस बीच बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पीएम की तारीफ़ में कसीदे पढ़े हैं.

Image Credits: IANS/PMO
Loading Ad...

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर मनोरंजन जगत के सितारों ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पीएम मोदी को उनके जनसेवा में दिए योगदान के लिए बधाई दी. 

 पीएम मोदी पर क्या बोल गए आयुष्मान खुराना 

आयुष्मान खुराना ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ की कामना भी की. उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदीजी को 25 साल की पब्लिक सर्विस के लिए बधाई देना चाहता हूं. वो ऐसे ही कार्य करते रहें और भगवान उनको लंबी आयु दे.”

Loading Ad...

दिग्गज एक्टर पुनीत इस्सर ने कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी सेहतमंद रहें और जिस तरह से वे देश के लिए कार्य कर रहे हैं, ऐसे ही करते रहें. हमारे देश को प्रगति की ओर लेकर जाते रहें.”

Loading Ad...

उपासना सिंह ने मोदी की तारीफ़ में क्या कहा?

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, वह वोट डालने के लिए जागरुक हो गई हैं. उन्होंने कहा, "देखिए, वैसे तो मोदीजी के बहुत सारे फैंस हैं और मुझे लगता है कि हम बहुत ही खुशकिस्मत हैं कि नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं. मैं आपको बताऊं कि मैंने कभी भी वोट नहीं किया था लेकिन जबसे मोदी जी सत्ता में आए हैं. मैं बीजेपी के समर्थन में वोट देने के लिए जाती हूं.”

Loading Ad...

एक्ट्रेस ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "इस उम्र में उनमें जो ऊर्जा है, जिस तरह से वे काम करते हैं और उसको करने के लिए उनमें जो क्षमता है. वह काबिले तारीफ है. मुझे लगता है कि पीएम हमारे देश के लिए एक वरदान की तरह हैं. वो सिर्फ हम लोगों के लिए ही जीते हैं.”

प्रसार भारती के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने क्या कहा?

प्रसार भारती के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा, "मेरे हिसाब से पीएम मोदी कर्मयोगी हैं और अथक परिश्रम करते हैं. देश के सामने वह एक उदाहरण पेश करते हैं कि करने से सब कुछ होता है और बदलाव आते हैं, वे सभी के सामने प्रेरणा का स्रोत हैं. देश में जो बदलाव हो रहे हैं, वो सभी को अच्छे से दिखाई दे रहे हैं और जो बदलाव लोगों को नहीं दिख रहा है, वो है हमारे देश के लोगों का बढ़ता आत्मविश्वास. मुझे खुशी है कि आज हमारा देश पहचान और भविष्य को लेकर ज्यादा आत्मविश्वासी हो गया है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 साल पूरे होने की शुभकामनाएं देता हूं.”

Loading Ad...

मोदी की तारीफ़ से चिढ़ेंगे विरोधी 

यह भी पढ़ें

बता दें कि जिस तरह से बॉलीवुड हस्तियों ने पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधी और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. विपक्ष लगातार देश के प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने के लिए तरह तरह के झूठी बाते कर रहा है, विरोध प्रदर्शन कर देश की जनता को गुमराह करने का काम रहे हैं, हालांकि जिस तरह से इन हस्तियों ने पीएम की तारीफों में कसीदे पड़े हैं, वो देख विरोधियों को जलन जरुर होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...