जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सावन के पहले सोमवार में शिवभक्ति में लीन दिखीं भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, लाल जोड़े में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

इसी पवित्र माह के पहले सोमवार को भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद सुंदर और भक्तिमय फोटो शेयर की है. इस फोटो में रानी चटर्जी शिवलिंग को बड़ी श्रद्धा से हाथों में उठाए दिख रही हैं. फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं.

सावन के पहले सोमवार में शिवभक्ति में लीन दिखीं भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, लाल जोड़े में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Advertisement

सावन का पहला सोमवार हमेशा से ही भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत खास होता है. यह दिन शिव जी की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है. इस अवसर पर लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, बेलपत्र अर्पित करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं. 

शिव की भक्ति में लीन दिखीं रानी चटर्जी
इसी पवित्र माह के पहले सोमवार को भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद सुंदर और भक्तिमय फोटो शेयर की है. इस फोटो में रानी चटर्जी शिवलिंग को बड़ी श्रद्धा से हाथों में उठाए दिख रही हैं. फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं. 

भगवान शिव को लेकर रानी ने किया पोस्ट
रानी चटर्जी ने भगवान शिव के प्रति गहरे सम्मान और श्रद्धा को दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. इस फोटो में वह सुर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. वह गाड़ी में बैठी हुई हैं. इस दौरान उनके हाथ में शिवलिंग है, जिसे वह बड़ी ही आस्था के साथ गले लगा रही हैं. यह फोटो भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा को बयां करता है. इस फोटो को शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, "सावन की शुभकामनाएं... भोले बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें."

रानी चटर्जी  के पोस्ट पर क्या बोले लोग?
सावन के इस शुभ अवसर पर रानी चटर्जी का यह भक्तिमय फोटो उनके चाहने वालों के लिए एक खास तोहफा जैसा है. उनके इस फोटो पर फैंस ने खूब प्यार और प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

एक फैन ने लिखा, 'आपकी यह फोटो सुंदर और प्रेरणादायक है.'

वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'इस तस्वीर में आपकी भक्ति साफ दिख रही है, आप हम सबके लिए एक मिसाल हैं.'

अन्य ने 'आपकी श्रद्धा को प्रणाम,' 'सच में आपने सावन के पहले सोमवार को और भी खास बना दिया,' और 'शिव की सच्ची भक्त' जैसे कमेंट्स किए.

वहीं कुछ लोगों ने 'हर हर महादेव' के जयकारे भी कमेंट्स में लिखे.

इनके अलावा, कई फैंस ने उनके दुल्हन लुक की भी जमकर तारीफ की.

Advertisement

बता दें कि पिछले साल सावन के मौके पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने हाथों से शिवलिंग बनाती नजर आई थी.

रानी चटर्जी का वर्क फ़्रंट 
बात करें रानी चटर्जी  के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही कई भोजपुरी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं, एक्ट्रेस गोआ ट्रीप नाम की हिंदी फिल्म मे भी काम कर चुकी हैं. वहीं वो खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 में बतौर कंटेस्टेट के तौर पर नज़र आई थी. वहीं वो कपिल शर्मा के शो में भी गेस्ट के तौर पर नज़र आ चुकी हैं. वहीं वो बेटी हमारी अनमोल नाम के सीरियल में भी नज़र आ चुकी है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें