Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

BB20: उदिति ने करण संग Break Up पर किया चौंकाने वाला खुलासा, वजह जानकर दंग रह गया हर कोई

उदिति ने कहा कि कभी-कभी रिश्ते नहीं चल पाते, चाहे लोग उनमें कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें. उन्होंने इसकी तुलना सितारों से की और कहा कि जब दो लोगों का साथ रहना किस्मत में नहीं होता, तो आखिर में चीजें बिखर ही जाती हैं. हालांकि, जब समय और हालात सही हों, तो रिश्ता चल सकता है.

Image Credits: jiohotstarreality/Instagram/IANS
Loading Ad...

बिग बॉस सीजन 20 को शुरु हुए जल्द ही एक महीना पूरा होने वाला है और शो ने लोगों का दिल जीत लिया है, सलमान खान का ये शो लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कोई ना कोई बड़े खुलासे करते ही रहते हैं. 

 उदिति ने करण संग ब्रेकअप की असली वजह बता ही दी

अब एक्ट्रेस उदिति सिंह, जो अभी बिग बॉस 20 में नज़र आ रही हैं, अक्सर करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात करती रहती हैं. पहले भी उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कई बातें बताई हैं. वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने इस पर चर्चा की है,  हाल ही के एपिसोड में, उदिति को स्कूप के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए देखा गया और उन्होंने इसे छिपा हुआ वरदान यानि blessing in disguise बताया. 

Loading Ad...

उदिति ने स्काउट से बात करते हुए कहा, मेरे लिए ब्रेकअप असल में एक छिपा हुआ वरदान था. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ब्रेकअप ने उनके करियर और पर्सनल ज़िंदगी, दोनों को बदल दिया.

Loading Ad...

‘उसे लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं’

उदिति ने अलग होने की वजह के बारे में बात करते हुए,  लॉकडाउन के दौरान अपने पालतू जानवर नोआ को गोद लेने के बाद, कपल को अपने रिश्ते में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.हालांकि, उन्होंने कहा कि पालतू जानवर की देखभाल को लेकर अक्सर उनके बीच झगड़े होते थे. उन्होंने कहा, “उसे लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं. ”

Loading Ad...

उम्र के अंतर से खुश नहीं था परिवार

उन्होंने आगे कहा कि साफ़-सफ़ाई को लेकर उनकी अलग-अलग आदतें भी झगड़े का कारण बनती थीं. उन्होंने कहा, "मेरे साफ़-सफ़ाई के तरीके अलग थे, उसके अलग.”
कुछ दिन पहले, उदिति ने शो में बताया था कि उनकी माँ करण वाही के साथ उनके रिश्ते और उनकीथीं.

‘पार्टनर ही डीमोटिवेट कर रहा है’

Loading Ad...

Scout से बात करते हुए, उन्होंने एक बार फिर कहा कि उनके बीच उम्र के अंतर ने उनके रिश्ते पर असर डाला था. उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी बातें कही गईं और ऐसा महसूस कराया गया जिससे उनका हौसला टूट गया. "आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता. पार्टनर ही डीमोटिवेट कर रहा है.” उनके मुताबिक, पार्टनर से सपोर्ट मिलने के बजाय, उन्हें अक्सर निराशा ही महसूस होती थी.

 'कभी-कभी रिश्ते नहीं चल पाते'

उदिति ने कहा कि कभी-कभी रिश्ते नहीं चल पाते, चाहे लोग उनमें कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें. उन्होंने इसकी तुलना सितारों से की और कहा कि जब दो लोगों का साथ रहना किस्मत में नहीं होता, तो आखिर में चीजें बिखर ही जाती हैं. हालांकि, जब समय और हालात सही हों, तो रिश्ता चल सकता है.

Loading Ad...

उदिति और करण वाही ने कब डेटिंग शुरू की थी

बता दें कि उदिति और करण वाही ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी. उनकी पहली बातचीत सोशल मीडिया पर हुई थी और बाद में वो लंदन में करण के दूसरे दोस्तों के साथ मिले थे. कुछ मुलाकातों और लगभग दो महीने तक बातचीत के बाद, दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. उनका रिश्ता जनवरी 2020 में सबके सामने आया, जब करण ने सोशल मीडिया पर उदिति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, हालांकि कुछ ही टाइम बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. 

उदिति सिंह भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें की इस हफ्ते उदिति सिंह भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं हैं, घर के ज्यादाकर लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है, ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की उदिति नॉमिनेशन में सेफ हो पाएंगी या अगले हफ्ते शो से बेघर हो जाएंगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...