Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

BB20: रीति तिवारी की शो में हुई दोबारा एंट्री, सलमान ने घरवालों की लगाई क्लास, बोले- तुमने उसको मौका नहीं दिया

सलमान रीति के सफर का ज़िक्र करते हैं और बताते हैं कि भले ही घर वालों ने उसे एक खास स्टैंड लेने के लिए उकसाया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे ये दिखाने का मौका देने से इनकार कर दिया कि वह अपनी गलती समझ गई है और उसने अपना तरीका बदल लिया है. वो कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि क्या उसे दूसरा मौका दिए बिना यह तय करना सही था कि रीति का गेम खत्म हो गया है.

Image Credits:JioHotstar Reality/Instagram/Rhititiwari/Instagram
Loading Ad...

बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, कौन कब शो से बाहर हो जाए और कौन शो में वापस आ जाए, किसकी चीज़ की गारंटी नहीं हैं, अब बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार के एपिसोड में पब्लिक को बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है, 

घरवालों पर भड़के सलमान 

दरअसल शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज से इस फैसले पर सवाल करते दिख रहे हैं कि घर के अंदर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगने के बाद भी रीति को दूसरा मौका क्यों नहीं दिया गया. 

Loading Ad...

सलमान रीति के सफर का ज़िक्र करते हैं और बताते हैं कि भले ही घर वालों ने उसे एक खास स्टैंड लेने के लिए उकसाया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे ये दिखाने का मौका देने से इनकार कर दिया कि वह अपनी गलती समझ गई है और उसने अपना तरीका बदल लिया है. वो कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि क्या उसे दूसरा मौका दिए बिना यह तय करना सही था कि रीति का गेम खत्म हो गया है.

Loading Ad...

'रीति घर से चली गई. इन लोगों ने उसे उकसाया’

घर वालों से बात करते हुए सलमान कहते हैं, ''रीति घर से चली गई. इन लोगों ने उसे उकसाया, फिर उसने माफी मांगी. लेकिन तुमने उसे यह साबित करने का मौका कभी नहीं दिया कि वह बदल गई है. तो तुम्हें लगता है कि वह चली गई है. मुझे लगता है कि वह चली गई है. बिग बॉस को लगता है कि वह चली गई है. लेकिन इस सीज़न की थीम क्या है? तथास्तु.’’

Loading Ad...

सलमान ने दिया रीति की वापसी का हिंट

सलमान की बात सुनकर घर वाले काफी शॉक रह जाते हैं,  क्योंकि वह इशारा करते हैं कि रीति की कहानी शायद उसके एविक्शन के साथ खत्म नहीं हुई है. सीज़न की थीम 'तथास्तु' का ज़िक्र आगे क्या हो सकता है, इसे लेकर सस्पेंस और बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें

जब सलमान रुकते हैं और एक तरफ देखते हैं, तो कनिका मान खुशी के साथ रिएक्ट करती दिखती हैं. फिर वह कहते हैं, 'आओ.  ठीक उसके बाद, बैकग्राउंड में रीति तिवारी का पॉपुलर गाना आए हाय बजता सुनाई देता है, जिससे रीति की वापसी की हिंट मिल जाती है. हालांकि, प्रोमो में ये साफ नहीं बताया गया है कि सलमान किस बात की ओर इशारा कर रहे हैं. यह साफ़ नहीं है कि क्या रीति बिग बॉस के घर में वापस आ सकती हैं या मेकर्स कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के लिए कोई बिल्कुल अलग सरप्राइज़ तैयार कर रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...