Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

BB20: Manoj Tiwari की बेटी Rhiti ने शो से बाहर होते ही Qazi पर दिया चौंकाने वाला बयान, दंग हुए सब

रीति तिवारी जबसे शो से बाहर आई हैं,तभी से लगातर इंटरव्यूज़ दे रही हैं, अब उन्होंने काजी संग हुए झगड़े पर खुलकर बात की है. साथ ही रीति ने ये भी खुलासा किया है की पिता मनोज ने शो से बाहर आते ही उनसे क्या कहा था.

Image Credits: rhititiwari/instagram/jiostarreality/Instagram
Loading Ad...

 मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर  रीति तिवारी 'बिग बॉस-20' घर से बाहर आ गई हैं. शो से बाहर आने के बाद रीति ने कहा कि शो के दौरान जो गलतियां हुईं, उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा और अब वो खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में देखती हैं. रीति ने मीडिया के साथ बातचीत में अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की. 

'मेरे पिता जी ने मुझसे कहा, मुझे तुम पर गर्व है'

रीति ने बताया कि शो में उनके पिता की प्रतिक्रिया क्या रही और वह उन पर कितना गर्व करते हैं. उन्होंने कहा, "मेरे शो से बाहर आने के बाद उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल एक पिता जैसी थी. मेरे पिता जी ने मुझसे कहा, मुझे तुम पर गर्व है. तुमने अपने अंदर ऐसा बदलाव लाया, जो शायद लंबे समय से तुम्हारे अंदर ही था.’”

Loading Ad...

'मैं अपने अंदर क्या नहीं चाहती'

Loading Ad...

रीति तिवारी ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हर इंसान में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें वह बदलना चाहता है या जिन क्षेत्रों में वह और बेहतर कर सकता है. वहां जाकर मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या बेहतर कर सकती हूं और मैं अपने अंदर क्या नहीं चाहती.”

'बिग बॉस में मैं कुछ कमियों के साथ गई थी'

Loading Ad...

रीति ने अपनी मां के द्वारा दी गई सीख पर बात की. उन्होंने बताया, "मेरी मां मुझसे हमेश कहती थीं कि अपनी भावनाओं को दिमाग पर हावी मत होने दो. बिग बॉस में मैं कुछ कमियों के साथ गई थी और अब मैं उन्हें बदलूंगी. अगर मैंने गलतियां नहीं की होतीं, तो शायद मैं कभी यह नहीं समझ पाती कि मुझे अपने अंदर क्या बदलाव लाने की जरूरत है. इसलिए मैं अपनी हर गलती से बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि इन गलतियों ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है.”

'मैंने दिल से माफी मांगी थी'

रीति तिवारी ने आगे काजी तौकीर को लेकर बात की. उन्होंने कहा, "उनके साथ हुई घटना ने मुझे एक इंसान के तौर पर सोचने पर मजबूर किया है. मैंने अपनी कमियां समझीं. सलमान सर, मेरे साथी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के जरिए मुझे समझ आया कि मैं गलत दिशा में जा रही थी और अब मुझे सही दिशा में चलना है.मैंने दिल से माफी मांगी थी और काजी जी ने भी मुझे दिल से माफ किया. ये रिंग उनका गिफ्ट है. काजी जी के साथ जो भी हुआ उस घर में, वो मेरी अब तक की पूरी लाइफ का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट रहा है. मैंने घर में सब फील किया है. मैं हंसी हूं, मैं रोई हूं, मुझे गुस्सा आया, मुझे प्यार आया. और मुझे लगता है कि जो भी चीजें हमारे बीच में हुईं, वो गलत थीं.”

Loading Ad...

'मैं घर से निकली तो काजी जी ने मुझे रिंग दी'

रीति तिवारी ने आगे कहा, 'मैंने दिल से माफी मांगी है उनसे, मुझे बहुत बुरा लगा था. मुझे लगा कि मैंने अच्छा नहीं किया ये. सलमान खान सर ने मुझे इसका एहसास दिलाया. सबसे बड़ी बात ये है कि काजी जी ने मुझे दिल से माफ किया. जब मैं घर से निकली तो काजी जी ने मुझे रिंग दी. अपनी गुड विशेज और गुड लक के लिए दी. उन्होंने मुझे पहनाते हुए बोला कि तुम इसे पहनो... तुम बहुत बड़ी स्टार बनोगी, मैं ये जानती हूं मेरा उनके साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है.”

जानें क्या था विवाद 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

दरअसल, बिग बॉस 20 के घर में एक कैप्टेंसी और डिस बैटल टास्क के दौरान रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जमकर विवाद हुआ था. टास्क में काजी ने उदिति सिंह की तरफ से रैप किया था. इसके बाद जब रीति की बारी आई तो उन्होंने काजी और उदिति को लेकर कुछ आपत्तिजनक और पर्सनल टिप्पणियां कीं, जिस पर काजी भड़क गए.दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई थी और मामला गाली-गलौज और धमकियों तक पहुंच गया. इस विवाद के बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी रीति को उनके बर्ताव और भाषा को लेकर फटकार लगाई थी. वहीं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी रीति को काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि अब उनका सफ़र शो से खत्म हो गया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...