Advertisement
BB20: Qazi के Lolipop वाले बयान पर भड़कीं Kankia Mann, Fans ने एक्ट्रेस को ही कर दिया Troll
कनिका ने तीखी बहस के दौरान काज़ी से अपनी बात साफ़-साफ़ कही. इस घटना से दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा फिर से बढ़ गया, क्योंकि काज़ी ने फिर से वही शब्द इस्तेमाल किया जिसे लेकर कनिका पहले भी अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर चुकी थीं. कनिका पहले ही साफ़ कर चुकी हैं कि उन्हें इस तरह से बोला नहीं जाए.
Advertisement
बिग बॉस सीज़न 20 के घर में घरवालों के बीच जमकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं, बीते एपिसोड में काज़ी तौकीर और कनिका मान के बीच ज़ोरदार बहस देखने को मिली. शो के लेटेस्ट एपिसोड काजी, कनिका संग लॉलीपॉप कमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, कनिका काजी की मैम बनी हुईं थीं. तभी काजी कहते हैं मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी, जिसे सुनकर कनिका भड़क गईं और उन्होंने काजी की बात को चीप बताया. इसी बात पर घर में काफी बहस देखने को मिली.
कनिका-काजी में हुआ झगड़ा
दरअसल हुआ ये था कि कनिका, काजी की मैम बनीं थी. वो कहती हैं कि तमीज तो तुम्हें मैं सिखा के जाउंगी. तभी काजी कहते हैं ठीक है आप मैम बन जाओ. जिसके बाद कनिका ने काजी से कहा आप कौन सा सब्जेक्ट पढ़ोगे, काजी ने कहा- यस मैम, बायोलॉजी. इसके बाद काजी इंगलिश में बात करते और फन करते दिखाई देते हैं. तभी वो कनिका से कहते हैं मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी. जिसपर कनिका तुरंत वहां से गुस्से में चली जाती हैं और कहती हैं ये बहुत चीप था काजी.
Advertisement
‘मैं ‘कोई मिल गया’ के ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया था’
Advertisement
तभी काजी कनिका के पास जाते हैं और अपने लॉलीपॉप वाले कमेंट पर सफाई देते हुए कहते हैं कि “मैं ‘कोई मिल गया’ के ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया था, जो अकल से बच्चा है. काजी ने अपनी बात को जस्टिफाई करते हुए आगे कहा कि जैसे छोटे बच्चों को लॉलीपॉप और चॉकलेट्स पसंद होती हैं, वैसे ही वो भी उस वक्त बच्चों वाले किरदार में थे. इस पर कनिका ने तुरंत काजी को बीच में ही टोक दिया और साफ कहा कि उन्हें यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया. काजी ने फिर से खुद को सही साबित करने के लिए फॉरेस्ट गंप का भी example दिया. उन्होंने कहा कि आप किड नहीं हो लेकिन मैं उस वक्त कैरेक्टर में बच्चा बना था. काजी ने जोर देते हुए कहा कि लॉलीपॉप कोई गाली वाला शब्द नहीं है.
‘तुम्हें तमीज़ सिखाकर ही जाऊँगी’
Advertisement
अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाने वाली कनिका ने साफ़ तौर पर दायरे में रहने की बात कही थी. उन्होंने लॉलीपॉप वाली टिप्पणी को लेकर तुरंत काज़ी को टोका और बातचीत छोड़कर चली गईं. उन्होंने काज़ी की टिप्पणी पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई और साफ़ किया कि उन्हें यह मज़ाक मज़ेदार नहीं लगा, बल्कि घटिया लगा. कनिका ने इस दौरान कहा, "यह घटिया था, काज़ी तौकीर,मुझे तुमसे ऐसी घटिया चीज़ों की उम्मीद नहीं है. तुम्हें तमीज़ सिखाकर ही जाऊँगी. यह घटिया है,"
कनिका पहले भी अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर चुकी थीं
कनिका ने तीखी बहस के दौरान काज़ी से अपनी बात साफ़-साफ़ कही. इस घटना से दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा फिर से बढ़ गया, क्योंकि काज़ी ने फिर से वही शब्द इस्तेमाल किया जिसे लेकर कनिका पहले भी अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर चुकी थीं. कनिका पहले ही साफ़ कर चुकी हैं कि उन्हें इस तरह से बोला नहीं जाए, उन्हें इस तरह बात किया जाना पसंद नहीं है, इसलिए उस शब्द का बार-बार इस्तेमाल दोनों के बीच झगड़े की एक और वजह बन गया.
Advertisement
‘मैं कल पैदा नहीं हुई हूं, ना मैं 4 साल की बच्ची हूं’
जैसे ही घर के दूसरे सदस्यों ने कनिका को इस बारे में बताया तो वह काजी से भिड़ गईं. उन्होंने टिप्पणी को आगे नहीं बढ़ने दिया और सीधे काजी के पास जाकर बात की. उन्होंने कहा, "मैंने आपको बोला है ना मुझे ये पसंद नहीं.” जब काजी ने जवाब दिया कि लॉलीपॉप कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं है, तो कनिका ने साफ़ किया कि शायद यह उनके लिए नहीं है लेकिन बहुत से लोग इस शब्द का इस्तेमाल गलत इरादों के साथ करते हैं. उन्होंने आगे कहा, "आपको लग रहा है कि आप इसको कवर कर रहे हैं, लेकिन आपका इरादा नेक नहीं था. आपने बहुत स्मार्टली खेला, पहले आपने कहा बायोलॉजी पढ़ेंगे, वहीं पर आपका इरादा पलटा दिख रहा था. फिर आपने तुरंत लॉलीपॉप बोला. अब बायोलॉजी में लॉलीपॉप कहां से आ गया. मैं कल पैदा नहीं हुई हूं, ना मैं 4 साल की बच्ची हूं, जिसको आप पागल बनाकर निकल जाओगे.”
‘ऐसे लोग इस शब्द को भी समझते हैं’
Advertisement
जब काजी ने फिर से इरादों के बारे में बात करने की कोशिश की, तो कनिका ने पलटवार किया और पूछा कि उसने रीति द्वारा विवाद में अपशब्दों का इस्तेमाल करने को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया. कनिका ने कहा, “फिर तो आपका नज़रिया है कि आपने रीति के स्लैग मारवले शब्द का गलत मतलब लिया. वो भी बोल सकती थी ना रीति. तो लोग ऐसे समझते हैं इस शब्द को. ऐसे लोग इस शब्द को भी समझते हैं.”
कनिका पर भड़के लोग
अब काजी और कनिका के इस झगडे़ पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, ज्यादातर लोग काजी का सपोर्ट कर रहे हैं और कनिका को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “काज़ी तौकीर की नीयत गलत नहीं है. सिर्फ़ काज़ी को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट उससे जलते हैं और बिना वजह उसे टारगेट करते हैं? सिर्फ़ काज़ी में ही लोगों के मुँह पर बात कहने की हिम्मत है; वह किसी की पीठ पीछे बुराई नहीं करता.”
Advertisement
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “अगर मेरे परिवार में कोई मुझसे यह शब्द इस्तेमाल न करने को कहेगा, तो मैं उनसे कहूँगा कि वे अपने दिमाग से गंदी सोच निकाल दें. ऐसा तो नहीं है कि बच्चे के कहने पर मैं लॉलीपॉप खाना छोड़ दूँगा.यह बच्चों की मिठाई है, इस शब्द में क्या बुराई है?कनिका को बस फुटेज चाहिए.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, असल में उसे काज़ी से जलन हो रही है, इसलिए वह इस बात का बतंगड़ बना रही है.उसे असल में गाली-गलौज या किसी और चीज़ से कोई दिक्कत नहीं थी.अगर उसे असहज महसूस हो रहा है, तो वह काज़ी के साथ 'प्रोफ़ेसर' वगैरह कहकर मज़ाक क्यों करती है? लॉलीपॉप में कोई बुराई नहीं है.
वहीं एक और यूजर ने लिखा, काज़ी की छवि खराब करना बंद करें. कनिका ही काज़ी के पास एक प्रोफ़ेसर की तरह बात करते हुए आई थी, इसलिए काज़ी का एक स्टूडेंट की तरह रिएक्ट करना पूरी तरह से नॉर्मल था और लॉलीपॉप असल में बस एक आम कैंडी है. अगर आपकी नीयत साफ़ है, तो दूसरे लोगों की गंदी सोच से आपकी पहचान तय नहीं होती.
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कॉफ़ी के दो मतलब भी होते हैं, तो अगर कोई कहे कि उसे 'कॉफ़ी' शब्द नहीं सुनना है, तो क्या वे इसका इस्तेमाल करना बंद कर देंगे? अगर कनिका की सोच गंदी है, तो यह उसकी समस्या है. उन्हें भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' बजाना चाहिए और कनिका के इस गंदे खेल को वहीं खत्म कर देना चाहिए.”
इस हफ्ते नॉमिनेट हैं कनिका
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें की इस हफ्ते 11 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें कनिका मान का नाम भी शामिल हैं, बताया जा रहा है कि कनिका वोटिंग ट्रेंड में कई लोगों से पीछे चल रही हैं, ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये इस हफ्ते कनिका का शो से सफ़र खत्म होता है या नहीं.