Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

एक्टर डीनो मोरिया हुए गिरफ्तार! 65 करोड़ के गबन का आरोप, मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा मामला

डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले, ईडी ने इस मामले की जांच के तहत मोरिया के घर की तलाशी ली थी और जांच के दायरे में आए लोगों से जुड़ी अन्य जगहों पर भी तलाशी ली गई थी.

Image Credits: IANS File Photo
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है. मिड-डे की रिपोर्टेस के मुताबिक़ बांद्रा स्थित उनके घर पर करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद एक्टर को हिरासत में लिया गया था. 

जानें क्या है मामला 

यह मामला मुंबई की मीठी नदी की सफाई (डीसिल्टिंग) और कायाकल्प से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है. जांचकर्ता कॉन्ट्रैक्टर्स, बिचौलियों और सिविक अधिकारियों की कथित भूमिका की जांच कर रहे हैं,  इस मामले में BMC को कथित तौर पर 65.54 करोड़ का नुकसान हुआ है. 

Loading Ad...

डिनो मोरिया से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है 

Loading Ad...

डिनो मोरिया से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है. मई 2025 में, जांचकर्ताओं को ऐसे फोन रिकॉर्ड मिले थे जिनसे वो जांच से जुड़े लोगों से जुड़े हुए पाए गए थे, जिसके बाद EOW ने उनसे और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से पूछताछ की थी. EOW सैंटिनो की कंपनी 'UBO Ridez' और मामले से जुड़े लोगों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही थीय.

जांच का फोकस केतन कदम पर भी रहा 

Loading Ad...

जांच का फोकस केतन कदम पर भी रहा है, जिन्हें 2025 में गिरफ्तार किया गया था और जो इस मामले में आरोपी हैं. पुलिस सिविक कॉन्ट्रैक्ट्स देने और नदी-सफाई के काम से जुड़े पेमेंट के आरोपों की जांच कर रही है. 

मोरिया के घर की तलाशी भी कर चुकी है ईडी 

इससे पहले, ईडी ने इस मामले की जांच के तहत मोरिया के घर की तलाशी ली थी और जांच के दायरे में आए लोगों से जुड़ी अन्य जगहों पर भी तलाशी ली गई थी. 

Loading Ad...

डिनो मोरिया का वर्क फ़्रंट

बात करे डीनो के वर्क फ़्रंट की तो डिनो मोरिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1999  में प्यार में कभी कभी फिल्म से की थी. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 90 के दशक में एक सफल मॉडल के रूप में काम शुरू किया था. हालांकि  उन्हें असली पहचान साल 2002 में आई हॉरर-थ्रिलर फिल्म राज से मिली थी. जिसमें उनके साथ बिपाशा नज़र आई थी. एक्टर पिछले साल ही अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 5 में भी नज़र आए थे. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...