जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राजकुमार राव-पत्रलेखा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. दोनों कलाकारों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि बच्चे का आगमन होने वाला है- पत्रलेखा और राजकुमार.

राजकुमार राव-पत्रलेखा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं
Advertisement

बॉलीवुड के स्टार कपल राज कुमार राव और पत्रलेखा हमेशा ही हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, अब ये प्यारा का कपल एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहा है. 

मम्मी-पापा बनेंगे राजकुमार राव-पत्रलेखा 
दरअसल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. दोनों कलाकारों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक  पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "बच्चे का आगमन होने वाला है- पत्रलेखा और राजकुमार."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

Advertisement

बॉलीवुड स्टार्स ने दी शुभकामनाएं
कपल ने जैसे ही पोस्ट अपलोड किया, उसके बाद से कमेंट सेक्शन में बधाई के संदेश मिलने लगे. वरुण धवन ने कमेंट सेक्शन में "बधाई हो" लिखा, साथ ही  हार्ट इमोजी शेयर किए. उसके बाद फराह खान ने कमेंट किया, "आखिरकार खबर आ ही गई!! मुझे इसे अपने तक रखना मुश्किल हो रहा था... बधाई हो."

सोनम कपूर ने लिखा, "आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं मेरे प्यारे दोस्तों."  पुलकित सम्राट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "वाह!! बधाई हो दोस्तों!!"

नेहा धूपिया ने लिखा, "आप दोनों को बधाई." इसके अलावा दीया मिर्जा ने टिप्पणी की, "बेस्ट बेस्ट बेस्ट".

इसके अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, मानुषी छिल्लर और कई अन्य लोगों ने इस खुशहाल जोड़े को एक नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी
राजकुमार और पत्रलेखा की प्रेम कहानी की बात करें तो, राजकुमार राव ने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था और उन्हें वह बहुत प्यारी लगीं. उस समय, वह उनसे मिलना भी चाहते थे. आखिरकार, हंसल मेहता की 2014 की ड्रामा 'सिटीलाइट्स' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए.अक्टूबर 2021 में, राजकुमार ने पत्रलेखा को प्रपोज किया और नवंबर 2021 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक खूबसूरत समारोह में दोनों ने शादी कर ली.

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट 
बात करें राज कुमार राव के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर की गैंगस्टर फिल्म 'मालिक' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. पुलकित के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.  यह पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ राजकुमार की पहली फिल्म होगी. फिल्म इस साल 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. 

वहीं कुछ महीनों पहले ही एक्टर दिनेश विजान की फिल्म भूल चूक माफ में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में एक्टर के साथ वामिका गब्बी अहम रोल में नज़र आई थी. ये फ़िल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं जल्द ही एक्टर वाणी कपूर के साथ फिल्म बचपन का प्यार नाम की फिल्म में नज़र आएंगे. इसके अलावा वो टोस्टर नाम की फिल्म में भी नज़र आएंगे, जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा अहम रोल में नज़र आएंगी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें