जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बर्फीली चोटियों के बीच विराजते हैं तुंगनाथ महादेव, CM ने श्रद्धालुओं से की दर्शन की अपील

उत्तराखंड के 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले चोपता से शुरू होने वाला तुंगनाथ का पैदल मार्ग मखमली बुग्यालों और देवदार के जंगलों से होकर गुजरता है. दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर होने के साथ-साथ यह स्थान ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वप्निल गंतव्य है, जहां पहुंचकर बादलों के बीच महादेव की उपस्थिति का एहसास होता है.

बर्फीली चोटियों के बीच विराजते हैं तुंगनाथ महादेव, CM ने श्रद्धालुओं से की दर्शन की अपील
Image Credit: Pushkar Singh Dhami/Facebook
Advertisement

देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में चंद्रशिला पर्वत की गोद में स्थित श्री तुंगनाथ मंदिर विश्व का सबसे ऊंचाई पर बना शिव मंदिर में तृतीय केदार के रूप में भगवान शिव की पूजा की जाती है. 

 CM धामी ने लोगों से की दर्शन करने की अपील

भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और भगवान शिव की उत्सव डोली को पास के मक्कूमठ (मार्कंडेश्वर मंदिर) में स्थापित किया जाता है. सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मंदिर को लेकर प्रतिक्रिया दी. साथ ही, सभी से श्री तुंगनाथ महादेव के दर्शन कि अपील की.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का विडियो पोस्ट कर लिखा, "भगवान शिव को समर्पित और रुद्रप्रयाग जिले में मौजूद श्री तुंगनाथ मंदिर, पांच पवित्र केदारों में से एक है. ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा, इस मंदिर की आध्यात्मिक आभा और प्राकृतिक सुंदरता मन को बहुत शांति देती है. यह जगह ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी एक खास आकर्षण है. रुद्रप्रयाग पहुंचने पर, श्री तुंगनाथ महादेव के दर्शन के लिए जरूर जाएं."

Advertisement

पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता

मान्यता है कि कुरुक्षेत्र युद्ध के पापों से मुक्ति पाने के लिए पांडवों ने यहां भगवान शिव की भुजाओं (बाहु) की पूजा अर्चना कर मंदिर की स्थापना की थी. बर्फ से ढकी गगनचुंबी चोटियों और अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह धाम युगों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है.

सर्दियों में बंद रहते हैं कपाट

सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होती है, जिससे तापमान शून्य से नीचे चला जाता है. बर्फ जमने के कारण मंदिर तक जाने वाले रास्ते और ट्रेकिंग मार्ग असुरक्षित व कठिन हो जाते हैं. परंपरा के अनुसार, सर्दियों के छह महीनों के लिए भगवान तुंगनाथ की प्रतीकात्मक (उत्सव) मूर्ति को नीचे मक्कूमठ स्थित श्री मार्कंडेय मंदिर में स्थापित किया जाता है, जहां पूरे शीतकाल में उनकी पूजा की जाती है.

Advertisement

चोपता से शुरू होता है रोमांचक ट्रेक

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड के 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले चोपता से शुरू होने वाला तुंगनाथ का पैदल मार्ग मखमली बुग्यालों और देवदार के जंगलों से होकर गुजरता है. दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर होने के साथ-साथ यह स्थान ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वप्निल गंतव्य है, जहां पहुंचकर बादलों के बीच महादेव की उपस्थिति का एहसास होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें