जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आज का राशिफल:12 राशियों में किसकी खुलेगी किस्मत? कहीं धन लाभ तो कहीं बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.

आज का राशिफल:12 राशियों में किसकी खुलेगी किस्मत? कहीं धन लाभ तो कहीं बरतनी होगी सावधानी
Image Source: NMF INPUT
Advertisement

आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और दोस्तों का साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा. अपनी प्रबंधन क्षमता के दम पर कई काम बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. नौकरी या व्यवसाय में पद-प्रतिष्ठा और प्रभाव बनाए रखने में सफलता मिलने के संकेत हैं.

शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 5 और 9 

वृषभ राशि: वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला और सामान्य रह सकता है. परिवार के सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने के बजाय उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने पर जोर दें. निजी संपर्कों के जरिए आपको लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और अपनी कला या हुनर के दम पर अलग पहचान बनाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.

शुभ रंग: श्वेत 
शुभ अंक: 1, 5 और 6 

Advertisement

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं. करीबियों का सहयोग मिलने से व्यापार को विस्तार देने में मदद मिलेगी. जरूरी व्यावसायिक फैसलों और गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी प्रगति के संकेत हैं. आपके अलग-अलग प्रयासों को सही दिशा और गति मिलने की संभावना है.

शुभ रंग: आसमानी 

शुभ अंक: 1,5 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है. करियर से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. परिवार और परिचितों का साथ मिलने से जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे. अपनी समझदारी और सक्रिय रवैये के साथ प्रयास करेंगे तो बेहतर और सकारात्मक नतीजे हासिल हो सकते हैं.

शुभ रंग: गुलाबी 
शुभ अंक: 1, 2 और 5 

Advertisement

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है. दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा, वहीं घूमने या मनोरंजन से जुड़ी योजना भी बन सकती है. कामकाज से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रियता रहेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. मेहनत व समझदारी से किए गए प्रयास अच्छे नतीजे देंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार और लाभ बढ़ने के संकेत हैं.

शुभ रंग: माणिक्य समान 
शुभ अंक: 1 और 5 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज परिवार के साथ रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. घर के लोगों की भावनाओं और इच्छाओं को महत्व देने से माहौल बेहतर बना रहेगा. कामकाज में प्रबंधन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतें. किसी भी अनुबंध या समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह जांच लें और जल्दबाजी से बचें.

शुभ रंग: पिस्ता कलर 
शुभ अंक: 1 और 5 

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता लेकर आ सकता है. कामकाज में नई संभावनाओं को तलाशते हुए आगे बढ़ेंगे और सामाजिक स्तर पर भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी. सामने आए अवसरों का सही इस्तेमाल करने में सफल रह सकते हैं. आपके काम और व्यवहार से प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. बातचीत का प्रभावशाली अंदाज और मधुर व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है.

Advertisement

शुभ रंग: क्रीम कलर 
शुभ अंक: 5, 6

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज अपनों के साथ अच्छा वक्त बिताने के मौके मिल सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णयों में परिवार का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा. आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे और उन्हें हासिल करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल व सहज बनी रहने की संभावना है

शुभ रंग: लाल गुलाबी 
शुभ अंक: 1, 5 और 9

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज आपकी क्रिएटिव सोच और काम करने का अलग अंदाज लोगों का ध्यान खींच सकता है. अटकी हुई योजनाओं में तेजी आएगी और जरूरी कार्य भी समय पर आगे बढ़ेंगे. अपने मान-सम्मान और प्रभाव को कायम रखने में सफल रहेंगे. साथियों और करीबियों को साथ लेकर चलने की आपकी कोशिश रंग ला सकती है. आर्थिक मामलों में भी सुधार और सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं.

Advertisement

शुभ रंग: लाल 

शुभ अंक: 1, 3 और 9

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज व्यापार में निवेश से जुड़े नए मौके सामने आ सकते हैं, जिनका लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. विदेश से संबंधित कामकाज और गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी बढ़ने की संभावना है. कानून या नीतिगत मामलों में जल्दबाजी के बजाय संयम से काम लेना बेहतर रहेगा. निजी रिश्तों में बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें और सामने वाले को पर्याप्त स्वतंत्रता दें.

शुभ रंग: रस्ट कलर
शुभ अंक: 5, 8 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रह सकता है. नौकरी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं, साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रह सकता है. मेहनत के साथ स्मार्ट तरीके से काम करने पर जोर रहेगा और अपनी कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं. लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर दिशा देने का अवसर मिल सकता है.

शुभ रंग: सफेद, गेहूंआ 
शुभ अंक: 1,5 और 8

Advertisement

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज घर-परिवार में खुशहाली और शांति का माहौल बना रह सकता है. पैतृक संपत्ति या उससे जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है. रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आपसी तालमेल भी बेहतर बना रहेगा. छोटी बातों को लेकर उलझने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना आपके हित में रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ने से सही फैसले लेने में मदद मिल सकती है

यह भी पढ़ें

शुभ रंग: सफेद 
शुभ अंक: 1,3 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें