Advertisement
धन लाभ, सफलता और नए अवसर... आज इन राशियों के लिए बेहद खास है दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.
Advertisement
Today Horoscope: आज का राशिफल आपके लिए कई खास संकेत लेकर आया है. किसी राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है, तो किसी को करियर में नई सफलता मिलने के योग हैं. वहीं, कुछ लोगों को सेहत और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं और कौन सा फैसला आपके पूरे दिन की दिशा बदल सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके लिए क्या संदेश लेकर आई है, आइए जानते हैं.
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से सकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिल सकता है. आर्थिक मामलों में गतिविधियां बढ़ेंगी और मित्र भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे. दिन के दौरान निजी जरूरत की चीजों की खरीदारी पर धन खर्च होने के योग हैं.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 5, 7 और 9
Advertisement
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अपनों के साथ रिश्ते मजबूत करने वाला रहेगा. परिवार और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप पूरे साहस के साथ अपने काम आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक मामलों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी, वहीं बातचीत और महत्वपूर्ण चर्चाओं में आपकी बात को सफलता मिलने के योग हैं.
Advertisement
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 5, 6 और 7
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ सुखद पल बिताने वाला रहेगा. घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. समाज के वरिष्ठ एवं प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है. आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात सामने रखेंगे और कामकाज के बीच परिजनों के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे.
Advertisement
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2, 5 और 7
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन नई सोच और कुछ अलग करने के लिए अनुकूल रहेगा. रचनात्मक और आधुनिक चीजों की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ खुशी के कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता तेज रहेगी, वहीं अपनी प्रतिभा और हुनर के दम पर आप दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2, 5 और 7
Advertisement
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक और कारोबारी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा. किसी भी तरह के लेनदेन में जल्दबाजी से बचें और पेशेवर फैसले सोच-समझकर लें. लोगों से संपर्क और बातचीत का सिलसिला बेहतर बना रहेगा. हालांकि, कुछ जरूरी काम या मामले आज भी अटके रह सकते हैं, जिन्हें पूरा करने में थोड़ा और समय लग सकता है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 7
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. मनचाहा नतीजा मिलने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी के योग हैं. वरिष्ठ या जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आसानी से आगे बढ़ सकते हैं.
शुभ रंग: स्टोन
शुभ अंक: : 2, 5 और 7
Advertisement
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ के साथ प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. कामकाज के क्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपके प्रयासों को आगे बढ़ाने वाले नए मौके मिल सकते हैं. आप हर अवसर को समझदारी से भुनाने की कोशिश करेंगे. अपनी काबिलियत और हुनर के दम पर करियर को नई दिशा देने में सफलता मिल सकती है.
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 2, 5 और 7
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कई जरूरी मामलों में सफलता आपके पक्ष में रह सकती है और महत्वपूर्ण कामों के अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. अपने तय लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी. साथ ही, आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलने से आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Advertisement
शुभ रंग: रक्त का कलर
शुभ अंक: 5, 7 और 9
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है. परिस्थितियों और व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें, साथ ही किसी भी फैसले में भावनाओं को हावी न होने दें. अनुबंध या समझौते से जुड़े मामलों में पूरी सावधानी बरतना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में अनुभवी और पेशेवर लोगों को साथ लेकर चलेंगे तो बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2, 3 और 7
Advertisement
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज कारोबार और उद्योग से जुड़े मामलों में स्थिति अनुकूल बनी रह सकती है. कामकाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे और कई मामलों में आपका प्रभाव देखने को मिलेगा. टीम या साथ काम करने वाले लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे जरूरी कार्यों को गति देने और महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाने के अवसर बनेंगे.
शुभ रंग: फ़िरोज़ी
शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना जरूरी होगा. कोशिश करें कि जरूरी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे हों और किसी भी योजना को बेवजह टालने के बजाय उस पर अमल शुरू करें. अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. लगातार प्रयास और सही रणनीति से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.
Advertisement
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8
मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनों के साथ सुखद पल बिताने वाला रहेगा. मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे और रिश्तों को लेकर आप संवेदनशील नजर आएंगे. समझदारी और सूझबूझ से लिए गए फैसले आपके लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकते हैं. साथ ही, साथियों से संपर्क बेहतर होगा और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें
शुभ अंक: 2, 3, 6 और 7
शुभ रंग: ऑरेंज