Advertisement
मां ने जेंडर चेंज सर्जरी करवाने से किया मना तो नाबालिग बेटे ने कर दी हत्या, फिर खुद पुलिस के सामने किया सरेंडर
लखनऊ में जेंडर चेंज करवाने की जिद ने नाबालिग को अपराधी बना दिया. मां ने सर्जरी से मना किया तो नाबालिग बेटे ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया.
Advertisement
UP की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल के लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी. बताया जा रहा है मां और बेटे के बीच जेंडर बदलवाने को लेकर झगड़ा हुआ था.
मामला लखनऊ के राजेंद्र नगर के एक अपार्टमेंट का है. जहां मां से झगड़ा होने के बाद बेटे ने हत्या कर दी. लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है. मां के कत्ल के बाद आरोपी ने खुद ही इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने अपार्टमेंट से लड़के को हिरासत में ले लिया.
मां से अक्सर होता था झगड़ा
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से लड़कियों की तरह रहने लगा था और सर्जरी करवाकर लिंग परिवर्तन करना चाहता था. उसने कई बार मां से इसके बारे में बात की थी, लेकिन हर बार बात झगड़े में बदल जाती थी. गुरुवार को इस झगड़े ने खूनी रूप ले लिया. नाबालिग ने मां के सिर पर लोहे के औजार से हमला कर दिया. इसके बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
Advertisement
यह भी पढ़ें- 13 महीने की बहस, 126 तारीखें, 22+ गवाह...मेरठ के नीला ड्रम मामले में मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 को सजा का ऐलान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेंडर डिस्फोरिया यानी अपने शरीर और जेंडर को लेकर असंतोष से जूझ रहा था. पुलिस आरोपी की काउंसिलिंग करवा रही है. इस मामले से जुड़े हर एक पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है.
Advertisement
यह भी पढ़ें