Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

घर पर दादा-दादी की हत्या, फिर स्कूल में खेला खूनी खेल… थाईलैंड में 9वीं क्लास के छात्र ने की फायरिंग, 8 की मौत

थाईलैंड के स्कूल में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई. यहां 9वीं क्लास के छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. कई लोगों को मारने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर जान ले ली.

Image Source- Xinhua/Rachen Sageamsak/IANS
Loading Ad...

थाईलैंड के एक स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र ने कत्लेआम मचा दिया. यहां नोंथबुरी शहर के बंग क्रुआई में स्कूल में छात्र ने फायरिंग कर दी. जिसमें टीचर-छात्र समेत 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए. 

स्कूल में फायरिंग करने के बाद छात्र ने खुदको भी गोली मार दी. अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. स्कूल में हुई इस गोलीबारी में तीन स्टूडेंट, तीन शिक्षक और आरोपी छात्र शामिल है. 

घबराए छात्रों ने किया था पुलिस को फोन 

Loading Ad...

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटना नोंथाबुरी स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे (स्थानीय समय) हुई. जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के कार्यकर्ता को स्कूल के अंदर गोली चलने की खबर मिली. स्कूल के अंदर मौजूद एक छात्र ने बताया कि बैंगनी रंग की फिजिकल-एजुकेशन यूनिफॉर्म पहने हथियारबंद शख्स ने स्कूल में दर्जनों राउंड फायरिंग की. 

Loading Ad...

दादा-दादी की हत्या कर स्कूल आया था आरोपी

बताया जा रहा है कि संदिग्ध शूटर 9वीं क्लास का छात्र था और उसके पास 9एमएम हैंडगन थी. छात्र दादा-दादी के साथ ही रहता था. स्कूल में फायरिंग से पहले उसने घर पर दादा और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद क्लास में गोलीबारी की. वारदात के बाद आरोपी ने खुदको तीसरे फ्लोर पर कैद कर लिया, फिर खुदको गोली मार ली. 

Loading Ad...

शूटिंग के बाद, अधिकारी कैंपस से स्टूडेंट्स और स्टाफ को निकालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक पुलिस घटना की जगह पर जांच कर रही है. अधिकारियों ने लोगों से घटना की लाइवस्ट्रीमिंग बंद करने और चल रहे ऑपरेशन में रुकावट से बचने के लिए घटना की जगह के पास न जाने की अपील भी की है. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. 

घटना के बाद जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस वारदात के पीछे छात्र का क्या मकसद था. इससे पहले 22 जुलाई को थाईलैंड के नाराथिवात प्रांत में एक चेकपॉइंट पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की और बम फेंका, जिसमें पांच सैनिक मारे गए और छह आम नागरिक घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- सबूत मिटाने से लेकर लाश को ठिकाने लगाने तक… ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने AI से पूछे ये सवाल, हिस्ट्री देख पुलिस भी दंग

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पिकअप ट्रक में सवार छह हमलावर, नारथिवात के रा-नगे जिले में चेकपॉइंट के एंट्रेंस पर पहुंचे. उन्होंने हथियारों और बमों से हमला करके मौके से भाग गए. सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावरों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...