Advertisement
विदेश मंत्रालय में नौकरी का सपना होगा पूरा, MEA ने सेक्शन ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय ने नौकरी के नए अवसर खुले हैं. आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, MEA ने इन पदों से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है.
Advertisement
Jobs In Ministry of External Affairs: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने योग्य उम्मीदवारों के लिए अवसर खोले हैं. MEA ने अपने 20 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों (आरपीओ) में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कई पदों पर भर्तियां निकाली.
सेक्शन ऑफिसर (अनुभाग अधिकारी) या समकक्ष के 60 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती शुरू में 2 वर्ष के लिए होगी. अवधि को मौजूदा नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है.
कैसे और कब कर सकते हैं अप्लाई?
Advertisement
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.
Advertisement
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में 'प्रशासनिक अधिकारी (कैडर), पीएसपी डिवीजन, विदेश मंत्रालय, कमरा नंबर 26, पटियाला हाउस, नई दिल्ली' के पते पर पोस्ट कर दें.
Advertisement
क्या है योग्यता?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का केंद्र सरकार के किसी भी मंत्रालय/विभाग/कार्यालय में कार्यरत और वेतन मैट्रिक्स के स्तर 8/10 में समान पदों पर नियमित रूप से कार्यरत अधिकारी होना चाहिए. इसी के साथ अधिकारियों के पास अच्छे प्रबंधकीय और पारस्परिक कौशल, अधिकारियों को अन्य संगठनों/मंत्रालयों/विभागों के साथ प्रभावी ढंग से संपर्क स्थापित करने में सक्षम के साथ अच्छी नोटिंग और ड्राफ्टिंग कौशल एवं संचार क्षमता होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- SBI में 7150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट को बिना इंटरव्यू मिलेगा नौकरी का मौका
इसके अलावा, भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों/संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी या समकक्ष पद पर कार्य किया होना चाहिए और भारत सरकार में प्रशासन एवं स्थापना, नीति, अदालती मामलों, सूचना एवं सूचना के अधिकार, वित्त एवं लेखा, लेखापरीक्षा और लोक व्यवहार से संबंधित मामलों को संभालने का पूर्व अनुभव होना चाहिए.
Advertisement
क्या है ऐज लिमिट?
यह भी पढ़ें
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. वहीं, पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स का स्तर 8/10 (7वें सीपीसी के अनुसार) प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.