Advertisement
बिजली गुल, एग्जाम कैंसिल… राजस्थान के इस सेंटर में NEET PG परीक्षा रद्द, जमकर हंगामा, अब इस दिन होगी परीक्षा
NEET PG परीक्षा में अव्यवस्थाओं का आलम दिखा. परीक्षा केंद्र में ऐन वक्त पर बिजली गुल हो गई, इसके बाद हड़कंप मच गया.
Advertisement
NEET परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई. देशभर में NEET PG एग्जाम हुए लेकिन जयपुर के एक सेंटर में परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया. एग्जाम रद्द करने के पीछे जो वजह सामने आई है उससे हैरानी और शर्म दोनों महसूस होगी. इस सेंटर में अचानक बिजली गुल हो गई. इसके बाद परीक्षा रद्द करनी ही पड़ी.
मामला जयपुर के सीतापुरा सेंटर का है जहां NEET PG परीक्षा में अव्यवस्थाओं का आलम दिखा. परीक्षा केंद्र में ऐन वक्त पर बिजली गुल हो गई, जिससे हड़कंप मच गया. इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आखिरकार इस परीक्षा को कैंसिल करना पड़ा.
अभ्यर्थियों ने क्या आरोप लगाया?
Advertisement
नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया और केंद्र प्रशासन से बिजली व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा. अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा प्रभावित होने की आपत्ति भी दर्ज कराई गई. नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बार-बार बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई. मामला बढ़ने के बाद प्रशासन ने प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है.
Advertisement
अब कब होगी परीक्षा?
एडीएम सिटी के अनुसार, सीतापुरा स्थित इसी परीक्षा केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे फिर से आयोजित की जाएगी. इसके लिए संबंधित अभ्यर्थियों को नए री-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. प्रशासन की ओर से केंद्र अधीक्षक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है और मामले की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा रही है. देशभर में रविवार को NEET PG परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया था.
Advertisement
यह भी पढ़ें- NIA कोर्ट ने बेंगलुरु के अल-हिंद ISIS टेरर केस में शामिल सैयद फसीउर रहमान को सुनाई सजा, हुई 7 साल की कठोर कैद
यह भी पढ़ें
बिजली गुल होने पर परीक्षा कैंसिल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे कुछ हफ्ते पहले भी राजस्थान में ही परीक्षा केंद्र में परीक्षा के बीच पावर कट का मामला सामने आया है. ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट(AIAPGET) 2026 परीक्षा के दौरान भी जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली चली गई थी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या परीक्षा शुरू होने से पहले पावर सेविंग, पावर बैंक जैसा कोई इंतजाम नहीं किया जाता?